देश

पंजाब में MBBS की पढ़ाई हुई और महंगी! मैनेजमेंट कोटे की MBBS फीस ₹64 लाख के पार, भड़के दलजीत चीमा

Punjab MBBS Fee Hike: पंजाब में एमबीबीएस की फीस बढ़ाए जाने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब सरकार के इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे मेधावी छात्रों और मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ अन्याय बताया है.

डॉ चीमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की कुल ट्यूशन फीस में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. इसके तहत साढ़े पांच वर्षीय एमबीबीएस कोर्स की फीस 9.98 लाख रुपए से बढ़ाकर 10.83 लाख रुपए कर दी गई है.

निजी मेडिकल कॉलेज में और पड़ेगा बोझ

उन्होंने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि का बोझ और भी अधिक है. सरकारी कोटा की फीस में 17.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 21.48 लाख रुपए से बढ़ाकर 25.22 लाख रुपए कर दिया गया है. वहीं, प्रबंधन कोटा की फीस 55.25 लाख रुपए से बढ़कर 64.71 लाख रुपए तक पहुंच गई है.

डॉ. चीमा ने कहा कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब हजारों युवा डॉक्टर वर्षों की कठिन पढ़ाई और संघर्ष के बाद भी अस्थायी रोजगार तथा अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सरकारी सेवा में कई डॉक्टरों को केवल करीब 50 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पर काम करना पड़ रहा है.

पंजाब सरकार पर उठाये सवाल

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पंजाब सरकार राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को क्या संदेश देना चाहती है. एक तरफ मेडिकल शिक्षा लगातार महंगी की जा रही है और दूसरी तरफ लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों को उचित सम्मान और अवसर नहीं मिल रहे हैं.

अकाली नेता ने कहा कि यह सिर्फ फीस वृद्धि का मामला नहीं है, बल्कि व्यावसायिक शिक्षा तक पहुंच, सामाजिक न्याय, मेडिकल प्रतिभाओं को राज्य में बनाए रखने और पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है.

उन्होंने सरकार से मांग की कि यदि वह वास्तव में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना चाहती है तो मेडिकल शिक्षा को अधिक किफायती बनाए, डॉक्टरों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए तथा मेधावी छात्रों को आर्थिक कारणों से अपने सपनों से समझौता करने के लिए मजबूर न करे.

पंजाब में महंगी हुई मेडिकल शिक्षा

डॉ. चीमा ने चेतावनी दी कि पंजाब ऐसी स्थिति नहीं झेल सकता, जहां राज्य की बेहतरीन चिकित्सा प्रतिभाएं महंगी शिक्षा प्राप्त करने के बाद बेहतर अवसरों की तलाश में राज्य या देश छोड़ने को मजबूर हो जाएं.

ये भी पढ़ें- जानिए क्यों रातों-रात हजारों ISBN नंबरों वाली किताबें खरीद रही हैं तकनीक कंपनियां?

उन्होंने पंजाब सरकार से फीस वृद्धि के फैसले की तत्काल समीक्षा करने, छात्रों और अभिभावकों को राहत देने तथा मेडिकल शिक्षा को सुलभ और सरकारी चिकित्सा सेवा को आकर्षक एवं सम्मानजनक बनाने के लिए व्यापक नीति तैयार करने की मांग की.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago