हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान इन दिनों भक्ति के साथ-साथ कई अनोखे और हैरान कर देने वाले नजारे देखने को मिल रहे हैं. गंगाजल लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों कांवड़िए हरिद्वार पहुंच रहे हैं. कांवड़ मेले में अपनी ओर ध्यान खींचने के लिए श्रद्धालु एक से बढ़कर एक अनूठे प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन फरीदाबाद के एक युवक को अपनी बाइक के साथ अनोखा प्रयोग करना भारी पड़ गया.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मॉडिफाइड बाइक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह बाइक हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अमन नाम के युवक की है. अमन अपनी बाइक को सामान्य तरीके से सजाकर नहीं, बल्कि उसमें करीब 100 से ज्यादा प्रेशर और डेकोरेटिव हॉर्न लगवाकर हरिद्वार पहुंचा था.
कांवड़ यात्रा –
जो कांवड़िए बाइक मोडिफाई करवाकर गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं,
पुलिस उनकी बाइक सीधे सीज कर रही है।
हुड़दंगियों पर इस बार हरिद्वार पुलिस बेहद सख्त है। pic.twitter.com/cy2lbYEvhd— Indians (@voicesindians) August 8, 2026
सड़क पर जब 100 से ज्यादा हॉर्न से लदी यह बाइक गुजरी, तो हर किसी की निगाहें उसी पर टिक गईं. लेकिन कानून और नियमों को ताक पर रखकर की गई यह कलाकारी ज्यादा देर टिक नहीं पाई.
हरिद्वार में सुरक्षा और व्यवस्था में तैनात पुलिस की नजर जैसे ही इस बाइक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की. शंकराचार्य चौक पर हरिद्वार पुलिस ने बाइक को रोक लिया. जांच में बाइक को नियमों के खिलाफ भारी मॉडिफाइड पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही सीज कर दिया.
कार्रवाई के बाद जब पुलिसकर्मी सीज की गई इस अनोखी बाइक को चलाकर कनखल थाने ले जा रहा था, तभी सड़क पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही यह वीडियो जंगल की आग की तरह फैल गया और 100 हॉर्न वाली यह बाइक हर जगह चर्चा का विषय बन गई.
ये भी पढ़ें: आतंकी जगतार सिंह हवारा के लिए भगवंत मान ने मांगी पैरोल, चिट्ठी में बीमार मां का दिया हवाला
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…