देश

Punjab News: गरीबी ने बनाया एक पिता को बेबस, मौत के बाद बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पैसे न होने पर घर के आंगन में दफनाया

Punjab News: पंजाब में गरीबी और बेबसी की एक ऐसी दास्तान सामने आई है, जिसे सुनकार हर किसी की आंखें नम हो जाएं. वाकया पंजाब के पटियाला के बडूंगर इलाके की जय जवान कॉलोनी का है. जहां पैसे को लेकर पिता की बेबसी इतनी थी कि वह मरने के बाद अपने बेटे का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाया और घर में ही उसे दफनाना पड़ा. 5 दिन बाद मामले की जानकारी होने पर शव को निकाला गया.

 ‘पिता के पास नहीं थे अंतिम संस्कार के लिए पैसे’

पटियाला के हने वाले भगवान दास माली की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब बताई जाती है. उनका एक 17 साल का बेटा और दो बेटियां हैं. बेटे का नाम लवी था और वह मानसिक रूप से स्वस्थ्य नही था. बताया जा रहा है कि लगभग 2 महीने पहले किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से लवी घायल हो गया था. ऐसे में उसे काफी चोटें भी लगी थीं. खराब माली हालत के चलते लवी के पिता उसका इलाज नहीं करवा सके.

ऐसे में उसकी तबियत और बिगड़ती चली गई. बीते रविवार को इलाज के अभाव में लवी ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए बात एक बार फिर बात पैसों पर आ ठहरी, ऐसे में पिता भगवान दास ने रिश्तेदारों या किसी दूसरे की मदद लिए बिना ही घर के आंगन में ही अपने बेटे को दफना दिया. पिता की इस बेबसी के बारे में जब बाद में सबको जानकारी हुई तो सबकी आंखें भर आईं.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan CM Race: राजस्थान में इस फॉर्मूले के जरिए सीएम और डिप्टी CM चुनेगी BJP! दलित महिला को स्पीकर बनाने की तैयारी

रिश्तेदारों ने दी पुलिस को सूचना

मामले की जानकारी जब भगवान दास माली के रिश्तेदारों को हुई तो वे तत्काल उनके घर पहुंचे और शव को लोगों की मदद लेते हुए निकलवाया. इसके बाद वे थाना सिविल लाइन पहुंचें और मामले में अपना हलफिया बयान दर्ज करवाया. मामले को लेकर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि नौजवान की मौत प्राकृतिक थी. उन्होंने मृतक के रिश्तेदारों के हलफिया बयान दर्ज कर लिए है. वहीं इस ह्रदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

10 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago