होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एक ओर जहां आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है, वहीं अब आम लोगों को यह सवाल परेशान कर रहा है कि क्या उन्हें वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना होगा. केंद्र सरकार ने आधार कार्ड और वोटर आईडी लिंकिंग पर बड़ा अपडेट दिया है. आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और अभी कोई लक्ष्य या समय सीमा भी तय नहीं की गई है.
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत सरकार ने अभी तक आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना शुरू नहीं किया है. आधार-पैन लिंकिंग प्रक्रिया फिलहाल चल रही है. आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने का अभी कोई लक्ष्य नहीं दिया गया है.
कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने सूचित किया है कि आधार को ईपीआईसी से जोड़ना अभी शुरू नहीं हुआ है. इसके अलावा फॉर्म 6बी जमा करने की समयसीमा एक साल बढ़ा दी गई है. हालांकि, आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करना अनिवार्य नहीं है. आप अपनी इच्छानुसार आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक कर सकते हैं. हालांकि, आधार और वोटर आईडी को लिंक करना अभी अनिवार्य नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- E-Commerce कंपनी ने कस्टमर से ज्यादा लिए 96 रुपये, अब लगा 20,000 का जुर्माना
अगर आप आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो आपको फॉर्म 6बी जमा करना होगा, जिसकी समय सीमा मार्च 2024 के अंत तक बढ़ा दी गई है. कांग्रेस सांसद के सवाल का जवाब देते हुए कानून मंत्री ने कहा कि जिनके पहचान पत्र अलग-अलग थे और जिनके नाम एक जैसे थे, उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है.
इस बीच, आधार कार्ड में जानकारी सही करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है. इस तारीख के बाद यूआईडीएआई आधार में किसी भी जानकारी के अपडेट या बदलाव के लिए शुल्क लिया जाएगा. तो अगर आपने अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो बिना जल्दबाजी किए समय पर करा लें और बाद में लगने वाले जुर्माने से छुटकारा पा लें.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…