Punjab Floods: पंजाब के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हुई. वहां होशियारपुर में बाढ़ आने से एक इनोवा गाड़ी पानी में बह गई. उस इनोवा में 10 से ज्यादा सवारियां थीं. उन्हें डूबते देख स्थानीय लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया.
एक शख्स को स्थानीय लोगों ने जैसे-जैसे बाहर निकाला. हालांकि, अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि वहां पानी का बहाव इतना तेज था कि कार को अपने साथ बहाकर ले गया. उस कार में 11 लोग सवार थे, जिनमें 10 पानी की तेज धार में बह गए.
मेहतपुर गांव से नवांशहर जा रहे थे लोग
यह घटना पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर जैजों दोआबा के बाहरी इलाके की है. जहां क्षेत्र में रविवार सुबह से ही भारी बारिश हुई. बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के मेहतपुर गांव से नवांशहर जा रहे थे, जहां उन्हें किसी शादी समारोह में शामिल होना था.
बचाए गए शख्स का नाम दीपक भाटिया
इस दौरान उनकी गाड़ी बाढ़ की चपेट में आ गई. बचाए गए शख्स की पहचान दीपक भाटिया के रूप में हुई है. गाड़ी में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. पुलिस और स्थानीय लोग लापता लोगों को तलाश रहे हैं.
— भारत एक्सप्रेस
भाई दूज के अवसर पर सीवान स्थित प्रसिद्ध भैया-बहिनी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होती है।…
Air Pollution Alert: वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, बल्कि दिल और रक्त वाहिकाओं को…
पीएम मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं.…
RSS Chief Mohan Bhagwat on Diwali: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पारंपरिक पटाखों…
Sonia Gandhi Book Belonging Factual Errors: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging' में अहमद पटेल…
Andaman Tourism: अंडमान के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने द्वीप समूह को भारत की आर्थिक…