खेल

Olympics के जरिए क्रिकेट को मिलेगा एकदम अलग दर्शक वर्ग: रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट लीजेंड रिकी पोंटिंग का कहना है कि लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट शामिल होने से, इस खेल के लिए पूरी तरह से अलग दर्शक वर्ग खुल जाएगा. क्रिकेट को आखिरी बार 1900 में ओलंपिक में शामिल किया गया था. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में आयोजित 141वें आईओसी सत्र में क्रिकेट को शामिल करने की आधिकारिक पुष्टि की थी.

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में कहा कि, यह हमारे खेल के लिए अच्छे संकेत हैं. हम पिछले 15-20 साल से ओलंपिक में क्रिकेट को जगह देने के लिए प्रयास कर रहे थे, आखिरकार यह हो गया है. इवेंट में चार साल बचे हैं. इतने समय में अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग में भी विकास होगा. इससे अमेरिका में जमीनी स्तर पर क्रिकेट का विकास हो सकता है.

उन्होंने कहा कि, जब ओलंपिक खेलों की बात आती है तो यह आपके लिए बड़ा दर्शक वर्ग खोलता है. ओलंपिक दुनिया में काफी लोगों के द्वारा देखा जाता है. एक बिल्कुल अलग तरह का दर्शक वर्ग क्रिकेट को ओलंपिक में मिलेगा, जो हमारे खेल के लिए अच्छी बात है. पोंटिंग ने यह भी कहा कि क्रिकेट बेसबॉल के फैन बेस की लोकप्रियता का फायदा उठा सकता है. यह खेल अमेरिका में काफी लोकप्रिय है और क्रिकेट से मिलता-जुलता है. अमेरिका में क्रिकेट के विकास की अपार संभावनाएं हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मेंटर या कोच के रूप में काम करने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, “ओलंपिक खेलों में एक क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में रहना, उनके साथ समय बिताना काफी अच्छा काम होगा. मैं कॉमनवेल्थ खेलों में खेलने के लिए भाग्यशाली था और विलेज में एथलीटों के आसपास रहना एक क्रिकेटर के लिए एक काफी शानदार वातावरण था.”

“तो, देखिए, मैं मना नहीं करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के मेंटर या कोच बनने की कोशिश करने के लिए बहुत सारे लोग हाथ उठाएंगे. इसका हिस्सा बनना विशेष होगा, देखिए क्या होता है.”

ये भी पढ़ें- यशपाल शर्मा बर्थडे : ‘1983 विश्वकप’ के हीरो जो थे एक दिलदार इंसान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

6 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

6 hours ago