Bharat Express DD Free Dish

पंजाब में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, 11 लोगों को लेकर जा रही इनोवा बही, एक शख्स ​ही जिंदा निकाला जा सका

पंजाब के होशियारपुर में बाढ़ की चपेट में एक इनोवा गाड़ी आ गई. इस हादसे में 10 लोगों की जान पर बन आई. वे बाढ़ के पानी में ही बह गए. एक शख्स को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. उसका उपचार किया जा रहा है.

Punjab Flood
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Punjab Floods: पंजाब के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हुई. वहां होशियारपुर में बाढ़ आने से एक इनोवा गाड़ी पानी में बह गई. उस इनोवा में 10 से ज्यादा सवारियां थीं. उन्हें डूबते देख स्थानीय लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया.

एक शख्स को स्थानीय लोगों ने जैसे-जैसे बाहर निकाला. हालांकि, अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि वहां पानी का बहाव इतना तेज था कि कार को अपने साथ बहाकर ले गया. उस कार में 11 लोग सवार थे, जिनमें 10 पानी की तेज धार में बह गए.

घटना का एक दृश्य

मेहतपुर गांव से नवांशहर जा रहे थे लोग

यह घटना पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर जैजों दोआबा के बाहरी इलाके की है. जहां क्षेत्र में रविवार सुबह से ही भारी बारिश हुई. बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के मेहतपुर गांव से नवांशहर जा रहे थे, जहां उन्हें किसी शादी समारोह में शामिल होना था.

बचाए गए शख्स का नाम दीपक भाटिया

इस दौरान उनकी गाड़ी बाढ़ की चपेट में आ गई. बचाए गए शख्स की पहचान दीपक भाटिया के रूप में हुई है. गाड़ी में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. पुलिस और स्थानीय लोग लापता लोगों को तलाश रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read