Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बस में छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल, कंडक्टर पीर खान की जमकर धुनाई; भीड़भाड़ का फायदा उठाकर की थी गंदी हरकत

शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक कॉलेज छात्रा से बस कंडक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

रिपोर्ट-आशुतोष शर्मा


मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया हैं. शुजालपुर तहसील में एक कॉलेज छात्रा के साथ बस कंडक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने भीड़भाड़ वाली बस का फायदा उठाकर इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया. हालांकि, छात्रा की हिम्मत और परिजनों की मुस्तैदी की वजह से आरोपी अब सलाखों के पीछे है.

पूरी घटना 19 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है. पीड़िता, जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, सुबह करीब 9:30 बजे पचोर से एक निजी बस (‘पुरोहित बस’) में सवार हुई थी. उसे शुजालपुर के पास अपने मामा के गांव जाना था. बस में सवारियां ज्यादा थीं, इसलिए छात्रा खड़ी होकर सफर कर रही थी. आरोप है कि बस कंडक्टर पीर खान ने बस में भीड़ का फायदा उठाया और छात्रा को गलत तरीके से छूने लगा.

शुरुआत में छात्रा ने इसे अनजाने में हुई धक्का-मुक्की समझा, लेकिन जब बस शुजालपुर कॉलेज चौराहे पर रुकी और सवारियां उतर गईं, तब भी कंडक्टर बाज नहीं आया. उसने दोबारा छात्रा के पास आकर आपत्तिजनक हरकत की. इस बार छात्रा ने हिम्मत दिखाई और चिल्लाते हुए उसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी पीछे हट गया.

मामा के घर पहुंचकर सुनाई आपबीती

डरी-सहमी छात्रा किसी तरह जेठड़ा जोड़ पहुंची और वहां अपने मामा को आपबीती सुनाई. भांजी की बात सुनते ही परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने तुरंत बस को रुकवाया और कंडक्टर को नीचे उतारकर पूछताछ की. सख्ती दिखाने पर आरोपी ने अपनी पहचान पीर खान (निवासी जीरापुर, राजगढ़) के रूप में बताई.

हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. वहां मौजूद गुस्साई भीड़ ने बस कंडक्टर की जमकर धुनाई कर दी. सोशल मीडिया पर इस घटना के कुछ वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें भीड़ आरोपी को सबक सिखाती नजर आ रही है. बाद में परिजनों और कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस की कार्रवाई और सबक

पीड़िता ने अपनी मां, चाची और मामा के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शुजालपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पीर खान के खिलाफ छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: जमीन विवाद या सोची-समझी साजिश? मुंगेर में दो भाइयों की हत्या के बाद परिवार फरार, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital