देश

कतर में सजा-ए-मौत पाने वाले 8 पूर्व नौसैनिकों के केस में भारत ने दाखिल की अपील, विदेश मंत्रालय ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Qatar India Relation: कतर ने हाल ही में भारत को बड़ा झटका दिया है. यहां की कोर्ट ने निजी कंपनी के लिए काम करने गए भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों को जासूसी के केस में मौत की सजा सुनाई थी. इस बीच भारत सरकार ने उन 8 भारतीयों की जान बचाने के लिए अपील कर दी है. इतना ही नहीं. सभी आठों को काउंसलर एक्सेस भी दिया गया है. इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागजी ने एक विशेष अपडेट दिया है जो कि उन भारतीय परिजनों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.

इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागजी ने कहा कि कतर में एक कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस होता है. जिन्होंने अल-दहरा कंपनी के आठ कर्मियों को 26 अक्टूबर को जजमेंट दिया था. खास बात यह है कि जजमेंट कॉन्फिडेंशियल है और सिर्फ लीगल टीम के साथ शेयर किया गया है.” अरिंदम बागजी ने कहा है कि 8 भारतीय की सजा-ए-मौत से जुड़े इस केस में लीगल टीम की ओर से एक अपील फाइल की गई है. उन्होंने कहा कि उनकी अपील फाइल हो गई है. हम भी कतर अथॉरिटीज के साथ इस मामले में संपर्क बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें-क्या इंग्लैंड के कोच बनेंगे रवि शास्त्री? लाइव टीवी पर इयॉन मार्गन के सवाल पर दिया ये जवाब

कतर मामले पर अपडेट देते हुए अरिंदम बागची ने कहा है कि 7 नवंबर को हमारी एंबेसी को एक और राउंड ऑफ कांसुलर एक्सेस मिली, हम आठ लोगों से मिले और हम उनके फैमिली मेंबर के साथ भी कॉन्टैक्ट में हैं. पिछले हफ्ते या इसी महीने के पहले विदेश मंत्री जी ने उनके फैमिली मेंबर से दिल्ली में मुलाकात की थी.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हम जितना हो सके, हम लीगल और कांसुल असिस्टेंस उनको देते रहेंगे. मैं ये कहना चाहूंगा कि यह मामला बहुत ही संवेदनशील नेचर का है तो आप स्पेक्युलेशन में बिल्कुल भी शामिल न हों, मैं ये फिर दोहराना का अनुरोध करूंगा, कानूनी और कांसुलर मदद जो भी हम सहायता दे सकते हैं, हम देंगे.

यह भी पढ़ें-African-American Actress: नीतीश कुमार के बयान पर अमेरिकी सिंगर ने लगाई लताड़, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता

बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीयों के परिजनों से मुलाकात की थी. इसके साथ ही  उन्होंने आश्वासन दिया था कि भारत सरकार सभी 8 लोगों को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

19 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

48 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

60 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago