Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

African-American Actress: नीतीश कुमार के बयान पर अमेरिकी सिंगर ने लगाई लताड़, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान का मामला विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने कहा एक वीडियो शेयर किया है.

पीएम मोदी को मैरी मिलबेन ने बताया सर्वश्रेष्ठ नेता

पीएम मोदी को मैरी मिलबेन ने बताया सर्वश्रेष्ठ नेता

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान का मामला विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने कहा एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. वहीं नीतीश कुमार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. मैरी मिलबेन ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के उत्थान के लिए काम करते हैं. भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए वह सबसे अच्छे नेता हैं. मैरी मिलबेन ने कहा कि 2024 का चुनावी मौसम विश्वभर में खासकर अमेरिका और भारत में शुरू हो गया है. ये टिप्पणी मिलबेन ने नीतीश कुमार के महिलाओं की शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए बयान के बाद आई है.

मैरी मिलबेन ने दिया बयान

मैरी मिलबेन ने कहा कि चुनाव का मौसम बदलाव का मौका देता है. पुरानी नीतियों और गैर-प्रगतिशील लोगों को हटाने और उनकी जगह उन लोगों को लाने का एक अवसर मिलता है जो लोगों को उत्साहित करता है. मैरी मिलबेन ने आगे कहा कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि वह पीएम मोदी का समर्थन क्यों करती हैं? इसपर उनका कहना है कि वो भारत से प्यार करती हैं और उनका ये भी मानना है कि पीएम मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए एक बेहतर नेता हैं. इसके अलावा अमेरिका-भारत के रिश्तों और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए भी एक सर्वश्रेष्ठ नेता हैं. मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार चली जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती.”

यह भी पढ़ें- “शर्म आनी चाहिए, सदन में ऐसी ‘गंदी’ बातें…”, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

नीतीश कुमार ने दिया था विवादित बयान

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में सेक्स एजुकेशन को लेकर बयान दिया था. जिसके बाद पूरे देश में उनके इस बयान की निंदा की गई. हालांकि बाद में नीतीश कुमार ने बयान को लेकर माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी को इस बात से ठेस पहुंची है तो उसके लिए माफी मांगता हूं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें खुद अपने इस बयान पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital