होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फेमस कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) जैसे- जैसे आगे बढ़ रहा है. वैसे ही इस शो में हर रोज कुछ नया देखन को मिल रहा है. इस सीजन में लोगों कई अनोखी चीजें भी देखने को मिली है. कभी कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मुकाबला देखने को मिल रहा है, तो कभी कपल का प्यारा मोमेंट भी देखने को मिलता है. हाल ही में करवा चौथ का त्योहार पार हुआ है जिसमें अंकिता और ऐश्वर्या ने अपने- अपने पतियों के लिए व्रत रखा था.
वहीं अब दिवाली आने वाली है. हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस हाउस में धूमधाम के सेलिब्रेट किए जा रहा हैं. इसका एक झलक कर्लस के इंस्टाग्राम पेज पर देखने को मिला है. जिसमें इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में एक्ट्रेस कटरीना कैफ धांसू एंट्री मारने वाली है.
बता दें कि कर्लस के इंस्टाग्राम पेज एक नया प्रोमो आया है, जिसे देखने को बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है. इस शो में कटरीना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को प्रमोट करती नजर आने वाली है. ये नजारा देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं. इस बार बिग बॉस के घर में डबल धमाका होने वाला है. प्रोमो में आप देख सकते है कि कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ‘बिग बॉस’ के सेट पर धांसू एंट्री ले रही हैं, तो वहीं खुद ‘टाइगर’ यानी सलमान खान कटरीना का स्वागत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- VIDEO: ऋषिकेश पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon, परमार्थ घाट पर गंगा आरती में हुईं शामिल
इसमें आप देख सकते है कि एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने येलो कलर की ड्रेस पहनी हैं जिसमें वो काफी खुबसूरत दिख रही हैं. इस दौरान सलमान खान (Salman Khan) भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं. इस प्रोमो में आप देख सकते है कि कटरीना कैफ और सलमान खान घरवालों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं. वहीं इस हफ्ते वीकेंड का वार में केवल कटरीना कैफ ही नहीं बल्कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…