देश

दारुल उलूम की निष्ठा पर सवाल उठाना, सूरज को दीया दिखाने जैसा- मदरसा बोर्ड

उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के हर मदरसों का सर्वे करा रही है. इस दौरान दारुल उलूम देवबंद  मदरसे में जांच के दौरान यह पाया गया था कि, इसे सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई आर्थकि सहायता नहीं मिलती है और यह गैर-मान्यता प्राप्त मदरसा की श्रेणी में आता है. जिसके बाद  उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने कहा है कि दारुल उलूम देवबंद को मदरसा बोर्ड से मान्यता की जरूरत नहीं है.

बता दें यूपी में  गैर मान्‍यता प्राप्‍त मदरसों के सर्वे में करीब 7500 मदरसे म‍िले हैं. जिसमें 156 साल पुराना देवबंद का दारुल उलूम भी शाम‍िल है. बताया जा रहा है कि इसने मदरसा बोर्ड से मान्यता नहीं ली थी.  जिसके बाद बोर्ड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.  बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा है कि, दारुल उलूम जैसे मदरसों को बोर्ड से मान्यता लेने की कोई जरूरत नहीं है.

क्या कहना है मदरसा बोर्ड का ?

यूपी में सर्वे के दौरान दारुल उलूम देवबंद  के गैर-मान्यता प्राप्त की खबरे आने के बाद बोर्ड ने अपना बयान जारी किया.  बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बयान जारी कर कहा कि दारुल उलूम देवबंद जो खुद देश भर में 4500 से ज्यादा मदरसों को मान्यता दे चुका  हो उसकी निष्ठा व शिक्षा के ऊपर बहस करना सूरज को दीया दिखाने जैसा है. उन्होंने कहा कि 1857 में जब आजादी की पहली लड़ाई लड़ी गई और अंग्रेजों ने शिक्षा के तमाम केंद्रों को बंद किया उसी के बाद दारुल उलूम, देवबंद की स्थापना हुई थी.

इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि यूपी सरकार उतर-प्रदेश में जो नए मदरसे खुले हो उसकी सही जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य में सर्वे करा रही है. इस सर्वे के माध्यम से सरकार इन मदरसों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता को जांच करके इसे मुख्यधारा में ला सकेगी. उन्होंने बोर्ड के द्वारा किसी नए मदरसे को मान्यता देने की बात पर कहा कि, मदरसा बोर्ड ने पिछले 7 सालों से किसी भी नए मदरसे को मान्यता नहीं दी है.

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago