सेक्ट रैकेट का पर्दाफाश
यूपी के वाराणसी शहर में एक कांप्लेक्स में मौजूद स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने देह व्यापार का बाजार चला रहे इन लोगों से पास शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद की हैं.
शनिवार के दिन वाराणसी पुलिस को जानकारी मिली की पांडेयपुर चौराहा स्थित एक कांप्लेक्स देह व्यापार का काम चल रहा है. इसके बाद सीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने योजना बनाई और शनिवार देर रात कांप्लेक्स में दबिश डाली. पुलिस ने स्पा सेंटर का दरवाजा खुलवाया तो वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया. इस दौरान पुलिस के हत्थे 4 महिलाओं सहित एक परुष लग गए, जबकि कांप्लेक्स का संचालक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
पुलिस ने वारादात वाली जगह से पकड़ी गई महिलाओं के पास से शक्तिवर्धक दवाएं बरामद की है. इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं समेत 7 मोबाइल और 11400 रुपये भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं में एक आरा, एक बक्सर व एक सोनभद्र की है. जबकि दूसरी महिला वाराणसी के ही कबीरचौरा इलाके की रहने वाली है.
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…