सवारियों ने बस से कूदकर बचाई जान
आगरा में रविवार को सड़क पर चलती एक रोडवेज में अचानक आग लग गई. आग के कारण बस में बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया. सवारियों ने बस के शीशे तोड़कर खिड़की से कूदकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई. सड़क दुर्घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर और सवारियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुट गई.
रविवार शाम को सवारियों से भरी मैनपुरी डिपो के इंजन में अचानक चिंगारी निकलने लगी जिसके कारण देखते-देखते बस ने भीषण आग पकड़ ली. आनन-फानन में बस में बैठे सवारी पीछे की खिड़की के शीशे तोड़कर कूदने लगे, लेकिन बस के ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत बस की ब्रेक लगाई और किसी तरह से परिचालक की मदद से आग पर काबू पा लिया.
थानाध्यक्ष कमला नगर विपिन गौतम के अनुसार रविवार शाम करीब 7:15 के करीब मैनपुरी डिपो की बस वाटर वर्क्स से 50 मीटर आगे खड़ी थी. इस दौरान कुछ सवारियां बस में बैठी हुई थीं तो और कुछ को बैठाने के लिए परिचालक उन्हें आवाज लगा रहा था. जब बस में सारे सवारी बैठ गए और बस वहां से चलने के लिए तैयार थी. तभी बस ड्राइवर ने सेल्फ स्टार्ट किया. लेकिन इंजन में से चिंगारी की तेज लपटें निकलने लगी. आग की तेज लपटों को देखकर बस में बैठे सवारी खिड़की से कूदने लगे. लेकिन ड्राइवर और परिचालक ने आग पर काबू पाया और इस घटना में किसी के भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…