देश

गौतम अदाणी ने की ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल में जगह बनाने वाले प्रज्ञानंद की तारीफ, कहा-भारत को आप पर गर्व है

Grand Chess Tour Final 2025: भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर. प्रज्ञानंद ने 2025 सिंकफील्ड कप में उपविजेता रहते हुए ब्राजील में होने वाले प्रतिष्ठित ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. प्रज्ञानंद की इस उपलब्धि पर अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने बधाई दी है.

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्राजील में ग्रैंड चेस टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर आर. प्रज्ञानंद को हार्दिक बधाई. क्या उपलब्धि है. सिर्फ 19 साल की उम्र में, आपकी यात्रा लाखों युवा भारतीयों को बड़े सपने देखने और निडर होकर खेलने के लिए प्रेरित करती है. भारत को आप पर गर्व है.”

19 साल की उम्र में विश्व शतरंज में भारत की नई पहचान

शतरंज के मास्टर प्रज्ञानंद बेहद कम समय में अपने निडर खेल और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनौती देने की क्षमता के कारण वैश्विक खेल जगत में जाना-माना नाम बन गए हैं. जीसीटी फाइनल के लिए उनकी योग्यता न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि वैश्विक शतरंज में भारत के बढ़ते कद का भी प्रतिबिंब है.

हाल के वर्षों में, इस युवा खिलाड़ी ने मैग्नस कार्लसन जैसे दिग्गजों के खिलाफ लगातार प्रभावित किया है और दुनिया में तारीफ हासिल की है. सीजन के अंतिम फाइनल में उनके प्रवेश के साथ, उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह एक और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

350,000 डॉलर की इनामी राशि पर होगी खिताबी भिड़ंत

जीसीटी फाइनल 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ब्राजील में आयोजित किया जाएगा. यह तीन प्रारूपों- क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज में खेला जाएगा. प्रज्ञानंद ग्रैंड शतरंज टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने का लक्ष्य रखेंगे. फ्रांस के अलिरेजा फिरोज्जा मौजूदा चैंपियन हैं.

जीसीटी फाइनल में खिताब के लिए ग्रैंडमास्टर मैक्सिम वचियर-लाग्रेव, फेबियानो कारूआना, लेवोन अरोनियन और प्रज्ञानंद चैंपियनशिप के खिताब के लिए भिड़ेंगे. नियमित सीजन के बाद, शीर्ष चार अब जीसीटी चैंपियन के खिताब के लिए कड़े नॉकआउट में आमने-सामने होंगे. चैंपियनशिप की खिताबी राशि 350,000 अमेरिकी डॉलर है.

ये भी पढ़ें: अदाणी पावर बिहार में लगाएगा 2,400 MW की अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट, करीब 3 अरब डॉलर का किया जाएगा निवेश

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

19 seconds ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

6 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

37 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

58 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago