दुनिया

कैदी नंबर 804 से खौफ में पाकिस्तानी आर्मी, आसिम मुनीर को नहीं आ रही नींद, आखिर क्या है माजरा?

पाकिस्तान में आजकल कैदी नंबर 804 की खूब चर्चा हो रही है. ये कैदी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं. इमरान खान को हाल ही में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जिसके बाद इमरान खान के समर्थक सोशल मीडिया पर ये कहते नजर आ रहे हैं कि सरकार कोई ना कोई चालें चलकर फिर से इमरान खान को जेल में बंद कर सकती है. सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इमरान खान को राहत मिलते ही अब पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी टेंशन में आ गए हैं.

पूरे पाकिस्तान में इमरान खान के जेल से बाहर आने की उम्मीदों को देखते हुए चर्चाएं चल रही हैं. सेना और सियासत के दो पाटों में पिस रही पाकिस्तान की जनता को लगभग ढाई सालों बाद ये खुशी की खबर मिली है. जिसके बाद के इमरान खान के समर्थक कह रहे हैं कि हो सकता है मुनीर और शहबाज शरीफ फिर से कोई नई चाल चलकर इमरान खान को जेल भेज दें.

दरअसल पीटीआई नेता इमरान खान को 9 मई 2023 को हुए दंगों से जुड़े मामले में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. इमरान खान के मामले की चीफ जस्टिस याह्या अफरीदी की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच सुनवाई कर रही थी. सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया.

क्या हुआ था 9 मई 2023 को?

9 मई 2023 को इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तान में सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. जिन्हें रोकने के लिए सेना ने कई जगहों पर मोर्चाबंदी की थी, लेकिन फिर भी खान के समर्थकों ने सेना को काफी नुकसान पहुंचाया था. आसीम मुनिर की फौज इमरान खान के समर्थकों के सामने बेबस दिखाई दी थी. जिसके बाद से ही दुनिया ये कयास लगाने लगी कि अब सेना कभी भी तख्तापलट कर सकती है.

अब इमरान रिटर्न की आहट से खौफ में मुनीर

इमरान के बाहर निकलने की आहट से ही फील्ड मार्शल आसिम मुनीर खौफ में हैं. इमरान खान के समर्थक कह रहे हैं कि अब आसिम मुनीर इमरान खान को रोकने के लिए बड़ा प्लान कर सकते हैं. वो जैसा चाहते थे उन्हें वैसा ओहदा मिल गया है. जिसकी वजह से वो ताउम्र सेना के एक शीर्ष पर मौजूद रहेंगे. लेकिन उनके बीच सिर्फ इमरान खान ही हैं जो उनको रोक सकते हैं. इसी वजह से आसिम मुनीर डरे हुए रहते हैं.

ये भी पढ़ें- ChatGPT बना जानलेवा! अमेरिका में एक युवक ने दे दी जान, आखिरी चैट में दिखाया फंदा

इसी वजह से कुछ समय पहले इमरान खान के भांजे शारहेज खान को लाहौर स्थित उनके घर से कुछ हथियारबंद लोगों ने उठा लिया. जिसे पीटीआई ने किडनैपिंग बताया और सरकार से जांच की मांग की. तब उसके कुछ दिनों के बाद पाकिस्तान पुलिस ने इसे गिरफ्तारी बता दिया था.

अब पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है. जिसे लेकर अब पाकिस्तानी सेना और इमरान खान के समर्थक आमने-सामने हैं. अब देखना होगा कि इमरान को रोकने के लिए आसिम मुनीर कौन सी नई चाल चलते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

24 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

28 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago