Rafale Vs F-16: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है और पाक नागरिकों के वीजा को भी निलंबित कर दिया है. जवाब में पाकिस्तान के विदेश और रक्षा मंत्रियों ने भारत को अंजाम भुगतने की धमकी दी है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हनीफ अब्बासी ने तो यहां तक कह डाला कि उनके पास गौरी, अब्दाली और गजनवी जैसी मिसाइलें हैं और 130 परमाणु हथियारों का मुंह भारत की ओर है. इस बयानबाज़ी ने हालात को और भी तनावपूर्ण बना दिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकता है.
इस बीच भारत और पाकिस्तान की वायु सेनाओं की ताकत को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. खासकर भारत के राफेल और पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट की तुलना फिर से चर्चा में आ गई है.
फाइटर जेट: क्या है इसकी ताकत?
F-16 को अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है और यह दुनिया के सबसे भरोसेमंद सिंगल इंजन फाइटर जेट्स में गिना जाता है. इसकी पहली उड़ान 1976 में हुई थी और अब तक 25 से ज्यादा देशों की वायुसेना इसका इस्तेमाल कर रही है. पाकिस्तान के पास भी यही सबसे एडवांस फाइटर जेट है. F-16 मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है, यानी ये हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों तरह के मिशन अंजाम दे सकता है.
- लंबाई: 15 मीटर
- चौड़ाई: 9.45 मीटर
- ऊंचाई: 5 मीटर
- अधिकतम उड़ान ऊंचाई: 15,235 मीटर
- रफ्तार: 2,145 किमी/घंटा
- रेंज: 4,200 किमी
- वजन: 9.2 टन, अधिकतम भार क्षमता 21.7 टन
- रडार: एक बार में 20 टारगेट 84 किमी तक पहचानने में सक्षम
- मिसाइल रेंज: 100 किमी तक
राफेल फाइटर जेट: क्यों है ये F-16 से बेहतर?
राफेल को फ्रांस की डसाल्ट एविएशन कंपनी ने तैयार किया है और यह भारत की वायुसेना में शामिल सबसे आधुनिक फाइटर जेट में से एक है. यह डबल इंजन फाइटर जेट है और 4.5वीं पीढ़ी की तकनीक से लैस है. राफेल की स्पीड, हथियार प्रणाली और रडार क्षमता उसे न केवल पाकिस्तान के F-16 से बल्कि चीन के फाइटर जेट्स से भी कहीं आगे खड़ा करती है.
- रफ्तार: 2,200 किमी/घंटा से ज्यादा
- मिसाइल: मीटियोर (हवा से हवा), स्कैल्प (हवा से जमीन), हैमर मिसाइल
- उड़ान समय: एक बार ईंधन भरने पर 10 घंटे तक
- रडार सिस्टम: 100 किमी के भीतर 40 टारगेट की पहचान
- गन फायर: एक मिनट में 2,500 से ज्यादा फायर
- भार उठाने की क्षमता: 24,500 किलो
- चढ़ाई क्षमता: एक मिनट में 18,000 फीट तक
पाकिस्तान की वायुसेना बनाम भारत की ताकत
पाकिस्तान की वायुसेना के पास F-16 के अलावा ज्यादातर चीनी तकनीक वाले JF-17 फाइटर जेट हैं, जिनकी तुलना राफेल से नहीं की जा सकती. वहीं भारत के पास राफेल के अलावा सुखोई-30 MKI, मिग-29 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और S-400 मिसाइल सिस्टम जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणालियां भी हैं.
ये भी पढ़ें: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत-पाकिस्तान से की शांति बनाए रखने की अपील, बोले- युद्ध न हो तो बेहतर हो
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


