Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Trending Story: आधे खाये टोस्ट में दिखा दुनिया का सबसे चर्चित व्यक्ति, पहचानिए कौन?

Donald Trump Optical Illusion Image: देश के उद्योगपति हर्ष गोयनका ने आधे खाए टोस्ट की मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस ‘टोस्ट-इल्यूजन’ ने इंटरनेट पर हंसी-ठिठोली और राजनीतिक तंज़ का दौर छेड़ दिया.

Donald Trump Optical Illusion Image

Donald Trump Optical Illusion Image: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं. कभी किसी पेड़ की छांव में अजीब आकृति दिख जाती है तो कभी बादलों के गुच्छे किसी मशहूर चेहरे से मेल खाते नज़र आते हैं. लेकिन इस बार इंटरनेट पर जो तस्वीर धूम मचा रही है, जिसने यूज़र्स को भी हंसी से लोटपोट कर दिया है.

दरअसल, देश के जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने 16 अगस्त को अपने एक्स (Twitter) अकाउंट से एक तस्वीर साझा की. पहली नज़र में यह तस्वीर किसी सामान्य आधे खाए टोस्ट की लगती है, लेकिन गौर से देखने पर इसमें कुछ और ही नज़र आता है. गोयनका ने पोस्ट शेयर करते हुए मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा ‘मैं टोस्ट खा रहा था और तभी मुझे कुछ दिखा… क्या आपको भी नज़र आ रहा है?’

पहचानो कौन?

जैसे ही यूज़र्स ने टोस्ट को ध्यान से देखा, उन्हें उसके ब्राउन क्रस्ट और किनारे किसी मशहूर चेहरे की झलक देने लगे. तस्वीर में शेप कुछ ऐसी बनी थी कि लोग उसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के चेहरे से जोड़ बैठे. बस फिर क्या था, पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक लाखों लोग इस पर प्रतिक्रिया दे चुके थे.

सोशल मीडिया आए मजेदार कमेंट्स

लोगों ने इस ‘टोस्ट-इल्यूजन’ पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि ‘सर, इसे जल्दी खत्म कर डालिए, वरना यह और टैरिफ लगा देगा.’ वहीं दूसरे ने चुटकी ली – ‘यह टोस्ट आपके पेट पर 30% टैरिफ लगाएगा.’

दरअसल यूज़र्स के ये कमेंट्स हालिया घटनाक्रम से भी जुड़े हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत से आयात होने वाले कुछ सामान पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. ट्रंप ने इसके पीछे तर्क दिया था कि भारत रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीद रहा है. ऐसे में गोयनका के टोस्ट वाले पोस्ट ने न सिर्फ मज़ाकिया माहौल बनाया बल्कि लोगों को मौजूदा राजनीतिक संदर्भ याद दिलाने का मौका भी दे दिया.

कुल मिलाकर, एक साधारण ब्रेकफास्ट की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कभी ट्रेंडिंग मीम्स से चर्चा में रहने वाले डोनाल्ड ट्रंप इस बार एक टोस्ट के ज़रिए सुर्खियों में आ गए और हर्ष गोयनका ने फिर साबित कर दिया कि वह केवल उद्योग जगत में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में भी हमेशा मजेदार कंटेंट के जरिए सबका ध्यान खींच लेते हैं.

ये भी पढ़ें: आज शाम पीएम मोदी करेंगे अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक, नीति आयोग और वित्त मंत्री भी हो सकती हैं शामिल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital