Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लंदन से आई मराठा साम्राज्य की शान! रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार को लाया गया भारत

Raghuji Bhosale: लंदन से वापस लाई गई रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका लोकार्पण किया.

raghuji bhosale

Raghuji Bhosale की ऐतिहासिक तलवार लंदन से वापस लाई गई और मुंबई में इसका भव्य स्वागत किया गया. इस तलवार का मराठा साम्राज्य से गहरा जुड़ाव है, और यह 18वीं शताब्दी की है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पु.ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी में इस तलवार का लोकार्पण किया. इस अवसर पर राज्य के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार और रघुजी राजे भोसले के वंशज मुधोजी राजे भोसले विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.

यह तलवार मराठा साम्राज्य के इतिहास को बताने के लिए आने वाली पीढ़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस तलवार को नागपुर भी भेजा जाएगा, जिससे आज की पीढ़ी को इतिहास के बारे में पता चल सके

बता दे कि रघुजी भोसले ने मराठा साम्राज्य की ओर से विदर्भ और छत्तीसगढ़ तक अपनी शक्ति को बढ़ाया और नागपुर को अपनी राजधानी बनाकर भोसले राजवंश की एक स्वतंत्र शाखा स्थापित की. उन्होंने छत्तीसगढ़, गोंडवाना, कटक (ओडिशा), बरार और बस्तर तक अपना प्रभुत्व स्थापित किया और बंगाल और ओडिशा तक मराठों का दबदबा पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: Trending Story: आधे खाये टोस्ट में दिखा दुनिया का सबसे चर्चित व्यक्ति, पहचानिए कौन?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital