Mimicry Row
Mimicry Row: मिमिक्री वाले मैटर पर बोलीं ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने बोला कि अगर राहुल गांधी ने वीडियो नहीं बनाया होता तो आपको तो पता ही नहीं चलता.वहीं मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया. मेरा वीडियो मेरे फ़ोन पर है. मीडिया इसे दिखा रहा है.किसी ने कुछ नहीं कहा.हमारे 150 सांसदों को (सदन से) बाहर निकाल दिया गया है लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है. अडानी पर कोई चर्चा नहीं, राफेल पर कोई चर्चा नहीं, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं. हमारे सांसद निराश होकर बाहर बैठे हैं लेकिन आप उस (मिमिक्री) पर चर्चा कर रहे हैं.”
दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज राज्यसभा में निलंबित विपक्षी सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उस वक्त तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी. इस दौरान कई विपक्षी सांसद उन पर हंस रहे थे. वहां राहुल गांधी भी मौजूद थे. वे मुस्कुराते और तालियां बजाते भी नजर आए. इतना ही नहीं उन्होंने कल्याण बनर्जी की नकल करते हुए एक वीडियो भी शूट किया. यह देखकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बहुत गुस्सा आया. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरे सांसद उस घटना के वीडियो बना रहे हैं.हालांकि, अब टीएमसी सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. पीएम मोदी ने भी उपराष्ट्रपति से बातचीत की है. उन्होंने कहा कि आपको जो सुनना पड़ा है, वो प्रधानमंत्री पिछले 20 साल से सुन रहे हैं. देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है.
यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन से नाराजगी के बीच JDU ने उठाया बड़ा कदम, 29 दिसंबर को दिल्ली में बड़ा फैसला ले सकते हैं नीतीश कुमार!
बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उपराष्ट्रपति की नाराजगी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. डिफेंस कॉलोनी थाने में अभिषेक नाम के वकील ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.अभिषेक ने टीएमसी सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने सांसद के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज किया है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि माना जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद टीएमसी सांसद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
बता दें कि संसद से निलंबित विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में खूब हंगामा किया. नारे लगाने के बाद वे गांधीजी की प्रतिमा के सामने बैठ गये. बाद में, जब वे संसद के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर बैठे, तो तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ की नकल करके मज़ाक करना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. इसके बाद सभापति धनखड़ ने कहा कि ये बहुत ही घटिया हरकत है. मैंने वीडियो देखा है, जिसमें एक सांसद मजाक उड़ाता है और दूसरा सांसद उसका वीडियो बनाता है. भगवान इन लोगों को आशीर्वाद दें.
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…