देश

Meerut News: भाजपा नेता सहित 7 बिल्डरों की आठ कॉलोनियां पर गरजा बुल्डोजर, सब जमींदोज, मेडा की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने भाजपा नेता सहित सात बिल्डरों की 8 कॉलोनियों बुल्डोजर चला दिया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है. ये बुल्डोजर कार्रवाई बागपत रोड पर हरमन सिटी और किला परीक्षितगढ़ पर की गई है. तो वहीं मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण दिन भर पारा गरम रहा. बताया जा रहा है कि प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के पास कई फोन घनघनाए, लेकिन कार्रवाई जारी रही. बता दें कि ध्वस्तीकरण का आदेश 31 अगस्त 2019 को जारी किया गया था, जिस पर मंगलवार को अमल करते हुए निर्माणकार्य ध्वस्त कर दिया गया.

इस सम्बंध में प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने मीडिया को बताया कि, मेरठ में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत सात बिल्डरों की आठ कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया है. ये बड़ी कार्रवाई बागपत रोड पर हरमन सिटी और किला परीक्षितगढ़ पर की गई है. उन्होंने आगे बताया कि, बागपत रोड पर हरमन सिटी के पास अरविंद सिंघल द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में, अतुल गुप्ता द्वारा हरे कृष्णा धाम के पीछे 12 हजार वर्ग मीटर में और 10 हजार वर्ग मीटर में हरमन सिटी के पास, आनंद बिहारी द्वारा हरमन सिटी के पास पांच हजार वर्ग मीटर में, अरविंद सिंघल द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में, मुकेश सिंघल, अतुल गुप्ता और शेर सिंह द्वारा दस बीघा में चिनाई करते हुए चार दीवार व मिट्टी डालकर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी. मंगलवार को इसे ध्वस्त कर दिया गया. प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने आगे बताया कि, राकेश सैनी, संजय गुप्ता व शेर सिंह द्वारा नौ बीघा में अवैध कॉलोनी के लिए कच्ची सड़क पर मिट्टी डालकर कार्यालय का निर्माण किया गया था, इसको भी जमींदोज कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Liquor In UP: “शराबखोरी अच्छी है तो अपने कार्यालय में बेचो…” रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर शराब बेचे जाने के फैसले पर अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना

यहां भी गरजा बुलडोजर

अर्पित यादव ने बताया कि बागपत रोड पर कार्रवाई करने के बाद टीम ने किला परीक्षितगढ़ रोड पर धारा सिंह द्वारा 26 हजार वर्ग गज भूमि पर बाउंड्रीवाल व दुकानों तथा भूखंडों को काटा जा रहा था, इसको भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है. महेंद्र सिंह बसंत विहार मेन नंगला बट्टू रोड आईटीआई पार्क के पीछे 125 वर्ग मीटर में 12 आरसीसी कॉलम खड़े करके किए जा रहे निर्माण और अनिकेत गिरी द्वारा यादगारपुर मेन किला रोड पर 75 वर्ग मीटर में व्यावसायिक हॉल को भी सील कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

11 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

30 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago