देश

अमेरिकी दबाव में मोदी सरकार? ट्रेड डील पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बीजेपी ने आरोपों को बताया भ्रामक

India-US Trade Deal: अमेरिका ने सोमवार (2 फरवरी) को भारत पर लगाए गए टैरिफ में कटौती का अहम फैसला लिया. लंबे समय से चली आ रही व्यापार वार्ता को अमेरिका और भारत ने अंतिम रूप दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है.

इस फैसले पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गंभीर सवाल उठाए हैं और सरकार को ट्रेड डील, अडानी और एपस्टीन फाइल्स समेत कई मुद्दों पर घेरा है.

मोदी जी घबराए हुए हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की ट्रेड डील पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, “मोदी जी घबराए हुए हैं. जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी थी, कुछ बदला नहीं. वो किसी न किसी कारण दबाव में हैं, जो मैं जानता हूं, नरेंद्र मोदी जानते हैं. मोदी जी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया. उन पर भयंकर प्रेशर है.”

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी जी की इमेज का गुब्बारा है, जो हजारों करोड़ रुपए लेकर बनाया गया है, वो फूट सकता है.”

‘इतिहास में पहली बार LOP को बोलने से रोका’

बजट सत्र के दौरान संसद में नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोके जाने पर भी राहुल गांधी ने सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर एलओपी (Leader of Opposition) को बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने आगे पीएम मोदी हमाला करते हुए कहा, “यूएस के साथ ट्रेड डील के नाम पर मोदी सरकार ने हिंदुस्तान के किसानों की मेहनत, खून-पसीना दांव पर लगा दिया. यह कोई मजबूरी नहीं थी, यह एर सौदा था.”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “सिर्फ आपके नहीं बेचा है, देश को बेचा है. इसीलिए मुझे वहां नहीं बोलने दिया गया. मोदी जी डरे हुए हैं, क्योंकि जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है अब वो उसे तोड़ने लगे हैं”.


ये भी पढ़ें: विपक्ष ने किया ‘नाक में दम’, हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का आधा दिन; आखिर क्या है मुद्दा?


‘अडानी पर जो केस है, असल में वो मोदी पर’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर अंतरराष्ट्रीय दबाव का आरोप लगाते हुए कहा, “अडानी जी पर यूनाइटेड स्टेट में एक केस है, वो मोदी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर का टार्गेट कर रहा है. दूसरा एपस्टीन फाइल है. अडानी पर जो केस है, वो असल में मोदी जी पर केस है. नरेंद्र मोदी पर ये दो प्रेशर प्वाइंट्स है.”

बीजेपी का पलटवार

बीजेपी (BJP) सांसद दिलीप सैकिया (Dilip Saikia) ने राहुल गांधी पर देश की जनता को गुमराह करने आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का मकसद सिर्फ सदन और देश की जनता को गुमराह करना था. वे यह भी प्रमाणित नहीं कर सके कि सदन में उद्धृत किया गया दस्तावेज वैध था या नहीं. आज कुछ कांग्रेस सांसदों का व्यवहार अनुशासनहीन था. उन्होंने अध्यक्ष का अपमान किया और अध्यक्ष पर कागज फेंकना उचित नहीं है. नियम 3742 के तहत संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रस्ताव पेश किया और सदन के अध्यक्ष ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इस सत्र के लिए 8 सांसदों को निलंबित कर दिया, जिनमें से 7 कांग्रेस के और 1 सीपीआई (एम) के सांसद हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago