दुनिया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ केविन रुड ने वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व की जमकर तारीफ की है. एक साक्षात्कार में रुड ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के प्रति ‘अत्यधिक सकारात्मक’ सोच है. यही वजह है कि अमेरिका के साथ टैरिफ और व्यापार वार्ताओं के दबाव के बावजूद भारत बेहद मजबूत स्थिति में खड़ा है.

केविन रुड के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अंतिम फैसला दोनों देशों के शीर्ष नेताओं, यानी पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच राजनीतिक स्तर पर ही होगा. ट्रंप के साथ पीएम मोदी के बेहतरीन व्यक्तिगत संबंधों का सीधा फायदा भारत को मिल रहा है.

रूस-यूक्रेन शांति प्रयास और PM Modi की पहल

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए केविन रुड ने पीएम मोदी के कूटनीतिक प्रयासों का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सीधे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने युद्ध रोकने और बातचीत का मुद्दा उठाकर बिल्कुल सही कदम उठाया है.

रुड का मानना है कि इस वैश्विक संकट का समाधान केवल कूटनीति से ही संभव है. इसमें राष्ट्रपति पुतिन को मनाने के लिए पीएम मोदी का प्रभाव बेहद निर्णायक साबित हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों की भी सराहना की.

क्वॉड, भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्ते और PM Modi की केमिस्ट्री

रुड ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि ट्रंप प्रशासन में Quad का महत्व कम हुआ है. उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है.

इसके अलावा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच की वर्किंग केमिस्ट्री ‘फर्स्ट क्लास’ है. पीएम मोदी की लोकप्रिय छवि और भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण दोनों देशों के व्यापारिक व रक्षा संबंध एक नई ऊंचाई छू रहे हैं.

यह भी पढ़ें: SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

27 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago