नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाज़ा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रियल एस्टेट कंपनी ‘आराध्या रियल्टी’ के बहुप्रतीक्षित प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘ललिता कुंज’ (बरसाना) की आधिकारिक लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता सुनील शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में आयोजकों ने शेट्टी को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके दिल्ली आने पर आभार व्यक्त किया।
मंच से विचार साझा करते हुए सुनील शेट्टी ने ब्रज भूमि, बरसाना और नंदगांव के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नंदगांव केवल एक भौगोलिक गांव नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की जीवंत स्मृति है। “यह वही पावन भूमि है जहां कान्हा की किलकारियां गूंजती थीं। नंदगांव की गलियां देवलोक की बगिया से कम नहीं हैं। आज भी यहां कान्हा की नटखट शरारतें और ग्वाल-बालों की हंसी-ठिठोली जीवंत प्रतीत होती हैं। एक तरफ बरसाने की पावन प्रेम भूमि—श्री राधा रानी का प्राकट्य स्थल है, तो दूसरी ओर नंदगांव—जहां राधा-कृष्ण के अमर प्रेम की रज-गंध लिए बिना हवा का झोंका भी आगे नहीं बढ़ता।” उन्होंने कहा कि नंदगांव व बरसाने का कण-कण भक्ति-रस से तृप्त है और यह भक्ति का वह केंद्र है जहां रास्ते के पत्थर भी भक्ति कथा कहते हैं।
समारोह के दौरान आराध्या रियल्टी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स अरुण कुमार और अरविंद कुमार कुशवाहा ने परियोजना का विज़न प्रस्तुत किया और अतिथियों का स्वागत किया। बरसाना-गोवर्धन मार्ग स्थित इस प्रीमियम रेजिडेंशियल टाउनशिप की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह टाउनशिप ग्राम लोहारबारी, NH-44 कोसीकलां हाईवे, बरसाना (तहसील गोवर्धन, जिला मथुरा) में स्थित है। कोसीकलां रेलवे स्टेशन से मात्र 15 मिनट और मथुरा जंक्शन से 40-45 मिनट की दूरी पर स्थित यह परियोजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 80-90 किमी की सीधी कनेक्टिविटी में है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ‘ब्रज विकास योजना-2041’ को मंजूरी दी है, जिसका बजट ₹30,783 करोड़ है। इस योजना का उद्देश्य मथुरा-वृंदावन को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिसमें यमुना रिवरफ्रंट का सौंदर्यीकरण, हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण, बाईपास मार्ग, परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और बरसाना एवं गोवर्धन में रोपवे जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इस योजना के तहत बरसाना में रोपवे परियोजना पर ₹15.87 करोड़ की लागत आ रही है, जिसमें 12 ट्रॉलियां शामिल हैं जो प्रति घंटे 500 से अधिक लोगों को ढो सकेंगी। इसके अलावा, बरसाना परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं, विश्राम स्थल और कैफेटेरिया विकसित किए जा रहे हैं। इन अवसंरचना परियोजनाओं के कारण बरसाना, मथुरा और वृंदावन जैसे क्षेत्रों में रियल एस्टेट निवेश में तेजी देखी जा रही है। 2026 की पहली छमाही में उत्तर प्रदेश के सात प्रमुख धार्मिक शहरों में रियल एस्टेट निवेश 66% बढ़कर ₹1,631.31 करोड़ हो गया है।
शाम को सांस्कृतिक रंगों से सजाते हुए देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों ने ब्रज की समृद्ध लोक-परंपराओं का मंचन किया। मंच पर प्रस्तुत मयूर नृत्य और विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के जीवंत दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लट्ठमार होली की परंपरा राधा-कृष्ण की पौराणिक कथा से जुड़ी है, जिसमें नंदगांव से आए कृष्ण और उनके साथियों को बरसाना की महिलाएं विनोदपूर्वक लाठियों से खदेड़ती हैं। पारंपरिक ‘बरसाने के होली गीत’, रसिया और राधा-कृष्ण की रासलीला की संगीतमय प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। कृष्ण भजनों और भक्ति गीतों से पूरा सभागार ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। दूर-दराज़ से आए गणमान्य लोगों की मौजूदगी से पूरा हॉल खचाखच भरा रहा।
समारोह में उद्योग जगत व रियल एस्टेट सेक्टर की जानी-मानी हस्तियां, कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, विचारक, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया जगत की कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। चीफ गेस्ट सुनील शेट्टी ने रहना कंस्ट्रक्शंस प्रा.लि. एवं KRS होम डेवलपर्स प्रा. लि. के निदेशक जेपी त्यागी और पाल रियल ग्रुप के निदेशकगण यशपाल सिंह एवं प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार मारूफ़ रज़ा समेत अलग-अलग राज्यों से आई कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का आधिकारिक संचालन इवेंट ऑर्गनाइज़र ‘मीडिया 24×7’ ने किया। कार्यक्रम का समापन भव्य डिनर के साथ हुआ।
— भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…