देश

‘कुछ नहीं, पूरी दाल काली’, जानें E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी क्या बोले?

देश में नीट परीक्षा और पेपर लीक का मुद्दा अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि अब राजनीतिक गलियारों में E20 पेट्रोल को लेकर घमासान शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर खुलकर मैदान में उतर आई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

‘जनता की गाड़ियों को बर्बाद कर रहा E20’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी इस वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि E20 पेट्रोल का मामला बेहद गंभीर है. आमतौर पर लोग कहते हैं कि ‘दाल में कुछ काला है’, लेकिन इस मामले में तो ‘पूरी की पूरी दाल ही काली’ है.

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पेट्रोल लोगों की कारों और स्कूटरों को नुकसान पहुंचा रहा है. इससे न केवल गाड़ियां खराब हो रही हैं, बल्कि यह सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है.

‘देश में भ्रष्टाचार के मुद्दों की लंबी कतार’

राहुल गांधी ने वीडियो में आगे कहा कि किसी भी बड़े अभियान में यह तय करना होता है कि कौन सा काम पहले किया जाए. लेकिन इस समय देश में भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि जिन मुद्दों पर काम होना चाहिए, उनकी एक लंबी लाइन लग गई है. उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक बड़े स्तर पर उठाएगी.

क्या है E20 पेट्रोल का विवाद?

दरअसल, सरकार देश में प्रदूषण कम करने और पेट्रोल की निर्भरता घटाने के लिए 20 प्रतिशत एथेनॉल मिले E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है. लेकिन विपक्ष का दावा है कि इस ईंधन से पुरानी गाड़ियों के इंजन को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे आम वाहन चालकों की जेब पर अवांछित आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, ‘परिसीमन बिल’ के लिए बुलाया जाएगा विशेष सत्र?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘नौकरियां विदेश भेजीं तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

42 seconds ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

3 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

9 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

14 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता को बीज से बाजार तक सुविधा दे रही यूपी की डबल इंजन सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

14 minutes ago

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे कुची रंगकाऊ के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…

19 minutes ago