Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘कुछ नहीं, पूरी दाल काली’, जानें E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी क्या बोले?

E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल लोगों की गाड़ियों को बर्बाद कर रहा है और इसमें दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है.

Rahul Gandhi Attacks Modi Govt On E20 Petrol Issue Calling It Corruption

देश में नीट परीक्षा और पेपर लीक का मुद्दा अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि अब राजनीतिक गलियारों में E20 पेट्रोल को लेकर घमासान शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर खुलकर मैदान में उतर आई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

‘जनता की गाड़ियों को बर्बाद कर रहा E20’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी इस वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि E20 पेट्रोल का मामला बेहद गंभीर है. आमतौर पर लोग कहते हैं कि ‘दाल में कुछ काला है’, लेकिन इस मामले में तो ‘पूरी की पूरी दाल ही काली’ है.

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पेट्रोल लोगों की कारों और स्कूटरों को नुकसान पहुंचा रहा है. इससे न केवल गाड़ियां खराब हो रही हैं, बल्कि यह सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है.

‘देश में भ्रष्टाचार के मुद्दों की लंबी कतार’

राहुल गांधी ने वीडियो में आगे कहा कि किसी भी बड़े अभियान में यह तय करना होता है कि कौन सा काम पहले किया जाए. लेकिन इस समय देश में भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि जिन मुद्दों पर काम होना चाहिए, उनकी एक लंबी लाइन लग गई है. उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक बड़े स्तर पर उठाएगी.

क्या है E20 पेट्रोल का विवाद?

दरअसल, सरकार देश में प्रदूषण कम करने और पेट्रोल की निर्भरता घटाने के लिए 20 प्रतिशत एथेनॉल मिले E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है. लेकिन विपक्ष का दावा है कि इस ईंधन से पुरानी गाड़ियों के इंजन को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे आम वाहन चालकों की जेब पर अवांछित आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, ‘परिसीमन बिल’ के लिए बुलाया जाएगा विशेष सत्र?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital