देश

कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, ‘परिसीमन बिल’ के लिए बुलाया जाएगा विशेष सत्र?

संसद के मॉनसून सत्र का आखिरी हफ्ता काफी हंगामेदार और रणनीतिक होने वाला है. सरकार इस हफ्ते विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक (FCRA Amendment Bill) को पटल पर रखकर हर हाल में पास कराने की तैयारी में है. सूत्रों की मानें तो इस अहम बिल पर खुद गृह मंत्री अमित शाह सदन में सरकार की तरफ से जवाब दे सकते हैं.

कांग्रेस ने भी जारी किया व्हिप

सत्तापक्ष (NDA) ने अपने सभी सांसदों को सोमवार से सत्र की समाप्ति तक लगातार सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. वीकेंड पर भी वरिष्ठ मंत्रियों ने इस बिल की बारीकियों पर मैराथन बैठकें की हैं.

ये भी पढ़ें: न पेपर, न नंबर… फिर भी कोर्ट को गुमराह करने पहुंचे 4 ‘NEET अभ्यर्थी’, पकड़े गए तो निकल गई हेकड़ी

दूसरी तरफ विपक्ष, जो 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गृह मंत्री के जवाब की मांग पर अड़ा है, इस बिल का पुरजोर विरोध करने के मूड में है. कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर सुबह 11 बजे से कार्यवाही स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा है.

क्या ‘परिसीमन’ के लिए बुलाया जाएगा विशेष सत्र?

FCRA बिल के अलावा परिसीमन (Delimitation) बिल को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से करीब तीन बार चर्चा कर चुके हैं. सरकारी सूत्रों का दावा है कि उनके पास बिल पास कराने के लिए पर्याप्त आंकड़े हैं.

वहीं, अगर इस सत्र में समय कम पड़ता है, तो 15 अगस्त के बाद परिसीमन बिल को पास कराने के लिए संसद का एक विशेष सत्र (Special Session) भी बुलाया जा सकता है. बता दें कि 20 जुलाई से शुरू हुआ यह मॉनसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने वाला है.

ये भी पढ़ें: “जमीन से बढ़कर देश है…”, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर को सुरक्षित कराने के लिए हिंदू परिवारों ने दान दी जमीन, BSF ने जताया आभार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

9 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

12 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

16 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

22 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

30 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

33 minutes ago