देश

Rahul Gandhi: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली बने राहुल गांधी, सिर पर उठाया यात्रियों का सूटकेस, वायरल हो रहीं तस्वीरें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार (21 सितंबर) को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे. जहां उन्होंने कुलियों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान ने राहुल गांधी कुली की लाल शर्ट पहनी और हाथ पर Badge बांधा. राहुल गांधी कुली के गेटअप में नजर आए. उन्होंने सिर पर यात्रियों का सूटकेस भी उठाया.

रेलवे स्टेशन पर कुलियों से की मुलाकात

राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों और ऑटो ड्राइवरों से बातचीत भी की. कुलियों ने कहा कि राहुल गांधी से मिलकर उन्हें काफी खुशी हो रही है. उन्होंने मिलने के बाद कहा कि उनकी सारी समस्याएं सरकार के सामने रखेंगे. जल्द ही उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी.

कुलियों से मिलकर उनसे बातचीत की

राहुल गांधी का रेलवे स्टेशन पर पहुंचने और कुली बनने की जानकारी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X पोस्ट के जरिए दी है. जिसमें लिखा गया है कि राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले. पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी. जिसके बाद राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे. उन्होंने कुलियों से उनकी बातों को सुना और समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया.

लोगों के बीच अक्सर पहुंच जाते हैं राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी अक्सर लोगों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात करते रहते हैं. इससे पहले भी राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों, मोटर मैकेनिक और किसानों से मिलने के लिए खेतों में जा चुके हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

15 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

32 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

32 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

40 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

58 minutes ago