देश

UP News: देवरिया में शराब तस्कर सिपाही को रौंद कर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शराब तस्करों ने एक सिपाही को गाड़ी से कुचल कर मार डाला है. खबर सामने आ रही है कि, भटनी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद बैरियर लगाकर सिपाही तस्करों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो एक सिपाही को रौंदते हुए निकल गई. इस घटना के बाद जिले के पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीं परिवार में मातम पसर गया है.

घटना बुधवार भोर की बताई जा रही है. एसपी व अन्य अफसरों ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के हरिवल्लमपुर गांव निवासी देवनारायण यादव का बेटा महानंद यादव, जिसकी उम्र अभी मात्र 28 साल थी, यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे. वह इन दिनों भटनी थाने में तैनात थे. मंगलवार की रात उनकी ड्यूटी घांटी बाजार पुलिस चौकी के केरवनिया पुल पर लगे बैरियर पर लगी थी. पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, महानन्द यादव गार्ड शशिभूषण के साथ बैरियर पर ड्यूटी कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि बुधवार की भोर में करीब तीन बजे खामपार इलाके से एक स्कार्पियों तेज रफ्तार में आती हुई उनको दिखाई दी. इस पर सिपाही और गार्ड ने बैरियर लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार स्कार्पियों रुकी नहीं बल्कि सिपाही को कुचल कर आगे बढ़ी तो बैरियर में फंस गई और बंद हो गईं. खुद को फंसा देखकर गाड़ी का चालक गाड़ी वहीं पर छोड़कर फरार हो गया. इस दौरान गार्ड ने घटना की सूचना अन्य पुलिस अधिकारियों को दी तो आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां स्थिति गम्भीर देख उसे गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार सुबह सिपाही की मृत्यु हो गई. इसकी जानकारी के बाद जिले के पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई और घर-परिवार में मातम पसर गया. उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी और एक 6 वर्ष का बेटा है, जिसका नाम शिवांश है.

ये भी पढ़ें- UP News: लड़कियों से भी बड़े लड़के का बाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

दूसरी ओर एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ आदि ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है. वहीं घटना के बाद से ही क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा पुलिसकर्मी की जान लेने की बात की चर्चा तेजी से हो रही है. वहीं एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, बैरियर बंद करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आने से सिपाही की मौत हो गई है. गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक शराब तस्कर है. फिलहाल मामले में छानबीन चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

9 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

21 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

35 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

45 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बवाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

58 minutes ago