देश

India Canada Row: कनाडा के नागरिकों की भारत में ‘नो इंट्री’, तनाव के बीच सरकार ने वीजा पर लगाई रोक

India Canada Row: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर लगाए गए कनाडा के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अब भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा देने पर फिलहाल रोक लगा दी है. कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने वीजा सर्विस पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है.

अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कनाडा में वीजा केंद्रों का संचालन करने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है. इसमें कहा गया है,” भारतीय मिशन की तरफ से महत्वपूर्ण सूचना- ऑपरेशनल कारणों के वजह से भारत की वीजा सेवाएं 21 सितंबर से अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी.”

एक दिन पहले ही भारत ने अपने नागरिकों और वहां की यात्रा पर विचार कर रहे अपने नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की थी. बता दें कि जून में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी, जिसमें भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.

भारत ने जारी की थी एडवाइजरी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित अपराधों और आपराधिक हिंसा के मद्देनजर वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर जाने का विचार करने वालों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है.”

एडवाइजरी में आगे कहा गया है, “हाल ही में, धमकियों के जरिये खासतौर पर भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के उन वर्गों को निशाना बनाया गया है जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं. लिहाजा, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं.”

ये भी पढ़ें: Justin Trudeau: दिल्ली में ट्रुडो ने क्यों बनाई थी प्रेसिडेंशियल सुइट से दूरी, 5 दिन रुकने के बाद वापस लौटे थे कनाडा?

कनाडा के आरोपों को भारत ने बताया बेतुका

खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या के मामले में कनाडा द्वारा लगाए गए मनगढ़ंत आरोपों को भारत ने बेतुका और प्रेरित कहकर खारिज कर दिया था. साथ ही इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

5 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

52 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago