Rahul Gandhi attack on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील समझौते के विरोध में ‘किसान महा चौपाल’ का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) पर कई आरोप लगाए.
मंगलवार (24 फरवरी) को भोपाल में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पहली बार लोकसभा में नेता विपक्ष होने के बावजूद बोलने का मौका नहीं दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को जानबूझकर दबाया गया. उन्होंने जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए कहा कि उसमें लिखा है कि जब चीन के टैंक भारतीय सीमा के अंदर आ रहे थे, तब जनरल नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर आदेश मांगा था. राहुल गांधी का दावा है कि उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाया.
ट्रेड डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच समझौता चार महीने तक रुका रहा, क्योंकि इसमें कृषि से जुड़े मुद्दे शामिल थे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी कंपनियां सोयाबीन, कपास और मक्का जैसे उत्पाद भारतीय बाजार में बेचें, क्योंकि इससे देश के किसानों को नुकसान हो सकता है. लेकिन उनके मुताबिक, अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को फोन लगाया, ये बात ट्रंप ने ट्वीट कर कही है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और कह दिया कि यूएस-इंडिया डील को साइन करने को मैं तैयार हूं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि चार महीने डील रूकी हुई थी.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा से मोदी जी भागकर गए अगले दिन झूठा बहाना बनाया कि कांग्रेस पार्टी की महिलाएं उन पर हमला करने वाली थी. सच्चाई है कि प्रधानमंत्री संसद में खड़े नहीं हो पाए और फिर सीधा ट्रंप को फोन लगा दिया.’
ये भी पढ़ें: ‘बे-मतलब की बात मत बोलिए, चुपचाप बैठिए’, सदन में विपक्ष पर तीखे अंदाज में बरस पड़े सीएम नीतीश कुमार
इस ‘महा चौपाल’ को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए किसानों से शामिल होने की अपील की है. भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. आयोजकों का दावा है कि राज्यभर से लगभग 50 हजार किसान, युवा और कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे. कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम किसानों के हितों की रक्षा के लिए आयोजित किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…