Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोपाल में गरजे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘जब चीन को जवाब देने का वक्त आया, तब पीएम गायब…’

Rahul Gandhi attack on India-US Trade Deal: भोपाल में आयोजित ‘किसान महा चौपाल’ में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीन मुद्दे और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हितों से समझौता किया जा रहा है.

Rahul Gandhi attack on India-US Trade Deal

Rahul Gandhi attack on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील समझौते के विरोध में ‘किसान महा चौपाल’ का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) पर कई आरोप लगाए.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

मंगलवार (24 फरवरी) को भोपाल में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पहली बार लोकसभा में नेता विपक्ष होने के बावजूद बोलने का मौका नहीं दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को जानबूझकर दबाया गया. उन्होंने जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए कहा कि उसमें लिखा है कि जब चीन के टैंक भारतीय सीमा के अंदर आ रहे थे, तब जनरल नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर आदेश मांगा था. राहुल गांधी का दावा है कि उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाया.

ट्रेड डील पर क्या बोले राहुल गांधी

ट्रेड डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच समझौता चार महीने तक रुका रहा, क्योंकि इसमें कृषि से जुड़े मुद्दे शामिल थे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी कंपनियां सोयाबीन, कपास और मक्का जैसे उत्पाद भारतीय बाजार में बेचें, क्योंकि इससे देश के किसानों को नुकसान हो सकता है. लेकिन उनके मुताबिक, अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को फोन लगाया, ये बात ट्रंप ने ट्वीट कर कही है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और कह दिया कि यूएस-इंडिया डील को साइन करने को मैं तैयार हूं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि चार महीने डील रूकी हुई थी.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा से मोदी जी भागकर गए अगले दिन झूठा बहाना बनाया कि कांग्रेस पार्टी की महिलाएं उन पर हमला करने वाली थी. सच्चाई है कि प्रधानमंत्री संसद में खड़े नहीं हो पाए और फिर सीधा ट्रंप को फोन लगा दिया.’


ये भी पढ़ें: ‘बे-मतलब की बात मत बोलिए, चुपचाप बैठिए’, सदन में विपक्ष पर तीखे अंदाज में बरस पड़े सीएम नीतीश कुमार


50 हजार किसान कार्यक्रम मे मौजूद

इस ‘महा चौपाल’ को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए किसानों से शामिल होने की अपील की है. भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. आयोजकों का दावा है कि राज्यभर से लगभग 50 हजार किसान, युवा और कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे. कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम किसानों के हितों की रक्षा के लिए आयोजित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital