देश

“अडानी, अंबानी ने पैसा भेजा तो CBI और ED से जांच कराएं प्रधानमंत्री”, पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अडानी-अंबानी वाले बयान पर करारा पलटवार किया है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी कि वह इस बात की जांच सीबीआई या ईडी से कराएं कि क्या उद्योगपति अडानी और अंबानी ने उनकी पार्टी को काला धन भेजा है. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या मोदी उद्योगपतियों द्वारा टेम्पो से पैसा भेजने को लेकर अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें मोदी ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए कहा था कि उन्होंने (राहुल) अपने हमलों में अडानी और अंबानी का नाम लेना क्यों बंद कर दिया है और क्या उन्हें इसके बदले इन उद्योगपतियों से पैसा मिला है.

भाजपा के भ्रष्टाचार के टेम्पो का ड्राइवर कौन है?

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए गांधी ने एक वीडियो संदेश में पूछा कि क्या मोदी उद्योगपतियों द्वारा भेजे जा रहे पैसों के बारे में अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बोल रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी, क्या आप थोड़ा डरे हुए हैं? आम तौर पर आप बंद कमरे में अडानी और अंबानी के बारे में बात करते हैं, लेकिन पहली बार आपने सार्वजनिक रूप से अडानी और अंबानी के बारे में बात की है. तो आप ये भी जानते हैं कि वे टेम्पो में पैसे देते हैं. क्या यह आपका व्यक्तिगत अनुभव है?” कांग्रेस नेता ने दावा किया, “देश जानता है कि भाजपा के भ्रष्टाचार के टेम्पो का ड्राइवर और खलासी कौन है?

PM Modi ने दिया था ये बयान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे. 5 साल से एक ही माला जपते थे. पांच उद्योगपति… फिर धीरे-धीरे कहने लगे… अंबानी, अडानी. पांच साल से… लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी अडाणी को गाली देना बंद कर दिया.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago