संसद के बजट सत्र (Budget Session 2026) का आज चौथा दिन (2 फरवरी) बेहद हंगामेदार रहा. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के बीच तीखी नोकझोंक हुई. मामला डोकलाम (Doklam) और चीन की घुसपैठ से जुड़ा था जिस पर राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे के हवाले से एक दावा किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया.
राहुल गांधी ने अपने भाषण में डोकलाम विवाद पर बोलते हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (M.M. Naravane) के संस्मरणों का जिक्र करना शुरू किया. उन्होंने कहा कि यह जानकारी 100% प्रामाणिक (Authenticated) है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस किताब को प्रकाशित नहीं होने दे रही है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तुरंत अपनी सीट से खड़े हो गए. उन्होंने सवाल दागा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सदन को गुमराह कर रहे हैं. जिस किताब का वो हवाला दे रहे हैं, वो प्रकाशित ही नहीं हुई है. जो चीज पब्लिक डोमेन में नहीं है, उसका उल्लेख यहां कैसे किया जा सकता है? क्या यह विश्वसनीय है? गृह मंत्री अमित शाह ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विवाद राहुल गांधी ने खुद खत्म कर दिया है, क्योंकि वे खुद मान रहे हैं कि किताब पब्लिश नहीं हुई है.
राहुल गांधी चीन के बारे में मनगढ़ंत बातें पढ़ रहे हैं. नेहरू ने चीन में क्या किया, इसके बारे में पब्लिक डोमेन में बहुत कुछ मौजूद है. उन्होंने सिर्फ अपनी स्टेट्समैनशिप को आगे बढ़ाने के लिए हजारों एकड़ जमीन सरेंडर कर दी थी. इन असली किताबों को पढ़ने के बारे में क्या ख्याल है.
बीएन मुल्लिक की माई इयर्स विद नेहरू ‘द चाइनीज बिट्रेयल’, जॉन डाल्वी की हिमालयन ब्लंडर, विजय गोखले की क्रॉसविंड्स: नेहरू, झोउ और चीन पर एंग्लो-अमेरिकन कॉम्पिटिशन पहले से पब्लिश किताबें पढ़े तो आप नेहरू की ‘शानदार’ चीन रणनीति को समझ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: नाजों से पला कातिल: मां को ईंट से कूचकर मारा, रामपुर में बेटे का खौफनाक कांड; जानें कारण
हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को टोका. उन्होंने कहा कि सदन में अखबार की कटिंग या बिना आधार वाली किताबों पर चर्चा की परंपरा नहीं रही है, इसलिए इसका पालन करें.
इससे पहले, चर्चा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पीएम मोदी के नॉर्थ-ईस्ट विजन की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं विकास भी, विरासत भी, लेकिन आपके (कांग्रेस) नेताओं ने तो असम की संस्कृति का अपमान किया, उन्होंने ‘गमछा’ फेंक दिया था. आप पूर्वोत्तर का महत्व कभी समझ ही नहीं पाए. सोनोवाल ने कहा कि मोदी सरकार में जहाज अब खरीदे नहीं जाएंगे, बल्कि देश में ही बनेंगे.
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…