देश

Rahul Gandhi: यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, प्रवासी भारतीय, छात्रों और वकीलों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की करीब एक सप्ताह की यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए. राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान यूरोप में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा छात्रों के साथ संवाद करेंगे. राहुल गांधी ईयू के वकीलों से भी मुलाकात करेंगे.

यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से करेंगे मुलाकात

मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- INDIA Vs Bharat: इंडिया-भारत के विवाद पर केंद्र सरकार ने जारी किया बयान, बोली- नाम बदलने की बात सिर्फ अफवाह

11 सितंबर को भारत वापस लौटेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी का नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है. इसके बाद वह नॉर्वे जाएंगे, जहां वह 10 सितंबर को ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी के जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद 11 सितंबर तक लौट आने की संभावना है. जी20 शिखर सम्मेलन नौ-10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago