Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi: यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, प्रवासी भारतीय, छात्रों और वकीलों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की करीब एक सप्ताह की यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए. राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान यूरोप में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- फाइल)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की करीब एक सप्ताह की यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए. राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान यूरोप में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा छात्रों के साथ संवाद करेंगे. राहुल गांधी ईयू के वकीलों से भी मुलाकात करेंगे.

यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से करेंगे मुलाकात

मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- INDIA Vs Bharat: इंडिया-भारत के विवाद पर केंद्र सरकार ने जारी किया बयान, बोली- नाम बदलने की बात सिर्फ अफवाह

11 सितंबर को भारत वापस लौटेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी का नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है. इसके बाद वह नॉर्वे जाएंगे, जहां वह 10 सितंबर को ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी के जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद 11 सितंबर तक लौट आने की संभावना है. जी20 शिखर सम्मेलन नौ-10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital