देश

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में रोककर वायनाड रवाना हुए राहुल गांधी, सामने आई बड़ी वजह

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों यूपी से होकर गुजर रही है.शनिवार (18 फरवरी) को राहुल गांधी की यात्रा वाराणसी से भदोही जाने वाली थी, लेकिन यात्रा को बीच में ही रोककर राहुल गांधी अचानक वायनाड के लिए रवाना हो गए. वायनाड जाने की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी.

जयराम रमेश ने दी जानकारी

जयराम रमेश ने यात्रा के बीच राहुल गांधी के वायनाड जाने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए दी. जिसमें उन्होंने लिखा कि “वायनाड को राहुल गांधी की तत्काल आवश्यकता है, इसलिए आज (17 फरवरी) शाम को राहुल गांधी वाराणसी से प्रस्थान कर रहे हैं. भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फऱवरी को 3 बजे से प्रयागराज से दोबारा शुरू होगी.”

सामने आई ये वजह

राहुल गांधी के वायनाड जाने के पीछे की वजह को एक व्यक्ति की हाथी के हमले में हुई मौत को बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, वायनाड में शुक्रवार को एक जंगली हाथी ने एक शख्स पर हमला बोल दिया था. जिसमें घायल व्यक्ति की शनिवार को कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वन विभाग के अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित वन विभाग का इको-टूरिज्म गाइड था. वह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुरुवा द्वीप पर तैनात था.

यह भी पढ़ें- Jnanpith Award 2023 Winner: जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलज़ार किए जाएंगे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित, सरकार की घोषणा

इस हमले के बाद मुख्य विपक्षी दल यूडीएफ और बीजेपी ने आम लोगों पर हो रहे जंगली पशुओं के हमले को लेकर जिला स्तर पर बंद का ऐलान किया था. विपक्षी दलों की मांग है कि प्रशासन इसका समाधान जल्द निकाले.

मुंबई में खत्म होगी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार (16 फरवरी) को यूपी में प्रवेश की थी. इसके बाद यात्रा रायबरेली से होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी. 14 जनवरी को यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई थी. भारत जोड़ो यात्रा 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में खत्म होगी. इस दौरान करीब 6700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 minute ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

11 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

28 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

33 minutes ago

‘आपका 30 सालों तक…’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

34 minutes ago