आज का राशिफल 18 फरवरी 2024.
Today Horoscope 18 February 2024: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. रोहिणी नक्षत्र, वैदृति योग का योग बन रहा है. आज रोहिणी व्रत रखा जाएगा. सूर्य ग्रह कुंभ राशि में है, जबकि चंद्र ग्रह वृषभ राशि में मौजूद रहेगा. आज का राहुकाल (Rahu Kaal) शाम 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक है. ऐसे में इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने से बचें. आगे ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर के जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) और दिन के खास उपाय.
व्यय भाव में बैठे राहु आज व्यर्थ का धन खर्च करवा रहे हैं. धन संबंधित कोई भी निर्णय आज बिल्कुल भी ना लें अन्यथा बड़े धन की हानि होगी. गरीबों को गुड़ का दान देना आज आपके लिए शुभ है.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 45%
उच्च का चंद्रमा लग्न में बैठकर आज आपके मन को प्रसन्न कर रहा है. आज वाणी में तेज और चेहरे पर सौम्यता है. आज आपकी कही बात कोई भी नहीं टालेगा. दिन आपके पक्ष में है.
भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 90%
मित्र शनि भाग्य भाव में स्वराशि होते हुए भाग्य को प्रबल कर रहे हैं. आज आपके अधीनस्थ कार्य करने वाले आपका मान और सम्मान बढ़ाएंगे. जो लोग हार्डवेयर, लोहे का काम करते हैं आज उन्हें बड़े धन लाभ का योग है.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 80%
राशि स्वामी चंद्रमा का आज लाभ भाव में बैठना लाभ के नए मार्ग प्रशस्त कर रहा है. आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलना तय है. अपनी माता जी के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 85%
द्वितीय भाव में बैठे केतु आज वाणी को कटुता दे रहे हैं. कुंटुंब के किसी व्यक्ति के साथ उग्र वार्ता का योग बन गया है. संयम करें अन्यथा रिश्ते टूटने का भी भय है. आज गणपति आराधना करें.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 45%
पंचम में बैठे शुक्र आज मनचाहा प्रेम आपको दिलवा रहे हैं. प्रेमी-प्रेमिका के लिए आज डेटिंग का दिन है. आज घूमने-फिरने और मौज-मस्ती का यह समय फिर लौटकर नहीं आएगा. दिन का लाभ लें.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 95%
12वें भाव में बैठे केतु आज हॉस्पीटल और जेल किसी के भी दर्शन करवा सकते हैं. आज के कुयोग से बचने के लिए अस्पताल के बाहर बैठे जरुरतमंदों को भोजन करवाएं. तभी संकट का अंत होगा.
भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 40%
सप्तम भाव में बैठे उच्च के चंद्रमा के कारण जीवनसाथी आज आप पर न्योछावर है. आज का दिन परिवार में खुशियों का दिन है. मां दुर्गा के दर्शन करके दिन को और शुभ बनाएं.
भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 90%
द्वितीय भाव में बैठे उच्च के मंगल धन का बड़ा लाभ आज कराएंगे. यदि कोई प्रॉपर्टी संबंधित कार्य करना है तो आज कर लें. दिन बेहद शुभ है. बजरंगबाण का आज पाठ करें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 75%
मकर राशि
राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में बैठकर परिवार में कोई नए मांगलिक कार्य की योजना बनवा रहे हैं. आज आपके सहयोग की परिवार को आवश्यकता है. मंदिर में आज काले चने भेंट करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 70%
अष्टम में बैठे केतु स्वास्थ्य के साथ-साथ संबंधों को खराब कर रहे हैं. हो सकता है आज कोई पारिवारिक संबंध गलतफहमी की वजह से टूट जाए. आज बुद्धि और संयम से आपको काम लेना होगा.
भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 50%
राशि स्वामी का मित्र मंगल के घर जाना आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात करवाएगा. आज का दिन दोस्ती के नाम समर्पित है जो आपके मन को अपार खुशी भी देगा. पीले वस्त्र आज अवश्य पहने.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 90%
आज मंदिर के बाहर बैठे गरीबों को यथाशक्ति अधिक से अधिक दूध का दान करें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.
आज धर्म स्थान पर एक पीपल का वृक्ष लगाएं. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.
आज के दिन लौकी को बिल्कुल भी ना खाएं. ये आपके लिए अनिष्टकारी है.
आज मां लक्ष्मी को ज्योत का पैकेट भेंट करें. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.
यह भी पढ़ें: तीन ग्रह मिलकर चमकाएंगे इन राशियों की तकदीर, इस दिन से शुरू होगा गोल्डेन टाइम
यह भी पढ़ें: शुक्र के राशि परिवर्तन से धनवान बनेंगे इन 4 राशियों के लोग
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…