Rahul Gandhi Missing Poster: देश की राजधानी दिल्ली का सियासी पारा उस वक्त अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब रविवार सुबह मंडी हाउस (Mandi House) और आईटीओ (ITO) जैसे वीआईपी इलाकों की दीवारों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ (Missing) होने के पोस्टर चिपके हुए मिले. इन पोस्टरों पर लिखी लाइनें इतनी चुभने वाली हैं कि सोशल मीडिया पर रातों-रात एक बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है.
इन रहस्यमयी पोस्टरों पर राहुल गांधी की एक बड़ी सी तस्वीर छपी है और ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- ‘गुमशुदा’. पोस्टर में तंज कसते हुए लिखा गया है कि अक्सर विदेश में पाए जाते हैं, किसी पब में हो सकते हैं या किसी बीच (Beach) पर दिख सकते हैं… तलाश जारी है! अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अंधेरे में ये पोस्टर आखिर किसने लगाए, लेकिन इसने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कांग्रेस पर हमला करने का एक बहुत बड़ा ‘हथियार’ जरूर दे दिया है.
इन पोस्टरों के सामने आते ही बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बेहद तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए LoP का मतलब ‘लीडर ऑफ अपोजिशन’ नहीं, बल्कि “लीडर ऑफ पर्यटन और पार्टी” है. पूनावाला ने आरोप लगाया कि जब भी देश, संसद या चुनाव में कांग्रेस को उनकी जरूरत होती है, राहुल गांधी अपना बैग पैक कर किसी विदेशी छुट्टी पर निकल जाते हैं.
बीजेपी ने राहुल की ‘ट्रैवल हिस्ट्री’ खंगालते हुए सीधा सवाल दागा है कि इनकी करोड़ों रुपये की छुट्टियों की फंडिंग (Funding) आखिर कर कौन रहा है? बीजेपी का दावा है कि ये यात्राएं भारत विरोधी एजेंडा चलाने वाले कुछ ‘संदिग्ध संगठनों’ द्वारा प्रायोजित हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: चीख उठी करांची: कौन है पाकिस्तान को दहलाने वाला JuA?
तंज के बाण छोड़ते हुए पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी तुलना कर डाली. उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी हैं जो पिछले 9,000 दिनों से बिना एक भी छुट्टी लिए लगातार काम कर रहे हैं, और दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं जो ‘पर्यटन’ को ही अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं.
हालांकि, पोस्टरों पर कांग्रेस की ओर से कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विदेश दौरों के सवालों पर कांग्रेस पहले ही बचाव कर चुकी है. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी एक ‘ग्लोबल लीडर’ हैं और उन्हें दुनिया भर के बड़े संस्थान आमंत्रित करते हैं. फिलहाल, दिल्ली की दीवारों पर चिपके इन ‘गुमशुदा’ पोस्टरों ने देश की राजनीति में ‘छुट्टियों’ को लेकर एक नई और तीखी बहस जरूर छेड़ दी है.
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…