सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
Rahul Gandhi Nyaya Yatra in Amethi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों यूपी में हैं. पिछले कुछ दिनों में यात्रा वाराणसी, प्रयागराज होते हुए प्रतापगढ़ पहुंची हैं वहीं आज यह यात्रा राहुल गांधी के पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी में जाएगी. यहां प्रियंका गांधी उनका स्वागत करेगी. वहीं अब तक इंडिया ब्लाॅक के गठबंधन में कांग्रेस के यूपी में सहयोगी अखिलेश यादव अब तक यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं. ऐसे में जब उन्हें लेकर जयराम रमेश से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उम्मीद है कल अखिलेश यादव भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे.
जयराम रमेश ने कहा कि अभी एक दिन पहले अपना दल से पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुई थी. कांग्रेस के महासचिव ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज बाबूगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. अगले कुछ दिनों की यात्रा का ब्यौरा देते हुए जयराम ने कहा कि हम आज शाम अमेठी में ही आराम करेंगे इसके बाद सुबह रायबरेली जाएंगे. वहीं कल रात राजधानी लखनऊ में ठहरेंगे. वहीं अगले दिन का स्टाॅपेज कानपुर में होगा.
बता दें कि प्रियंका गांधी भी तबीयत खराब होने के चलते अमेठी नहीं पहुंच पाई हैं. हालांकि 16 फरवरी को उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हाॅस्पिटल में भर्ती होना पड़ा. स्वास्थ अच्छा होते ही यात्रा में शामिल हो जाऊंगी. वहीं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी अमेठी पहुंच चुके हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि अमेठी उनका घर है वह यहां से सांसद रह चुके हैं.
ये भी पढ़ेंः शरद पवार की याचिका पर SC में सुनवाई आज, 6 फरवरी को EC ने अजीत गुट को बताया था असली NCP
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…