Rahul Gandhi on Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद के मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुज़र रहे थे तभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उन पर नजर पड़ गई. बिट्टू को देखते ही राहुल ने कमेन्ट पास कर दिया कि “देखो, एक गद्दार यहीं से गुज़र रहा है. इसका चेहरा देखो…”, उनके इस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. जिसके जबाब में बिट्टू ने राहुल को ‘देश के दुश्मन’ कहते हुए हाथ मिलाने से मना कर दिया. अब उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
रविवार को संसद के मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से रवनीत सिंह बिट्टू गुजर रहे थे. तभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उन पर नजर पड़ गई. उन्होंने बिट्टू को गद्दार करार देते हुए कमेन्ट पास कर दिया. बिट्टू से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए राहुल ने कहा कि, ‘नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे.’
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जब रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार करार दिया. तो बिट्टू ने भी राहुल को ‘देश के दुश्मन’ कहते हुए हाथ मिलाने से मना कर दिया. वहीं दोनों नेताओं के बीच यह संवाद कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. बिट्टू ने बाद में कहा कि राहुल जैसे नेता देश की एकता पर सवाल उठाते हैं और उनका कमेंट राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है. बता दें कि बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे जिसके बाद से कांग्रेस उन्हें ‘गद्दार’ कहकर तंज कसती रही है.
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल पर पलटवार किया है जबकि कांग्रेस ने बिट्टू को ‘गद्दार’ बताकर अपनी पुरानी रंजिश दोहराई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना देश की राजनीति में नई बहस छेड़ सकती है जहां बिट्टू का प्रभाव है. वहीं ज्ञात रहे संसद सत्र के दौरान ऐसे वाकये संसदीय मर्यादा पर भी सवाल उठाते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…