देश

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट, परिवार ने साजिशन हमले का लगाया आरोप; देखें हादसे का हैरान करने वाला VIDEO

Shehzad Poonawalla mother accident Pune: महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को किसी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बता दें कि शहजाद पूनावाला ने पोस्ट कर खुद यह जानकारी दी. वहीं, परिवार ने जानबूझकर कार से टक्कर मारने के गंभीर आरोप भी लगाया है. परिवार के अनुसार ‘यह हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर हमला किया गया है.

Shehzad Poonawalla ने क्या बताया?

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए लिखा कि ‘एक इंसान ने जानबूझकर मेरी मां के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी. उन्हें गंभीर रूप से घायल छोड़कर भाग गया. उनकी सर्जरी होने वाली है. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मां बहुत दयालु और नेक इंसान हैं और इस उम्र में उनके साथ ऐसा होना बेहद दुखद है.

 

तहसीन पूनावाला ने शेयर किया घटना का वीडियो

शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है. शहजाद पूनावाला और तहसीन पूनावाला दोनों भाईयों ने पुणे पुलिस को एक्स पर टैग करते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की है. जिसके बाद पुणे सिटी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की कार का नंबर भी दिया गया है.

 

तहसीन ने घटना के बारे में बताते हुए लिखा कि  ‘मेरी मां एक सीनियर सिटिजन हैं, मेरे ड्राइवर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के साथ ड्राइव पर गई थीं और जब वे हमारी कार में पेट्रोल भरवा रहे थे, तो वह साइड में इंतजार कर रही थीं, किसी ने उन्हें टक्कर मार दी (लगता है जानबूझकर) और भाग गया.

यह भी पढ़ें: राम के तीर से फूट गई दशानन की आंख, तो रावण ने SC/ST एक्ट में दर्ज करा दिया केस, यूपी का हैरान कर देने वाला मामला

फिलहाल पुलिस का बयान नहीं आया सामने

बता दें कि इस घटना को लेकर पुणे पुलिस ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. बता दें कि शहजाद पूनावाला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, जोकि पेशे से एक वकील हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago