मनोरंजन

‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद अमित जानी की एक और फिल्म पर बवाल, पोस्टर के किरदारों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी जंग

Kalki Sambhal Movie Controversy: उदयपुर फाइल्स जैसी चर्चित और विवादित फिल्म बनाने वाले मेकर अमित जानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भी वे अपनी एक नई आने वाली फिल्म के लिए विवादों में हैं जिसका नाम है ‘कल्कि संभल’. सोशल मीडिया पर उनकी इस फिल्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है. लोग 2 पक्षों में बटें हुए हैं और बयानबाजी का दौर जारी है. आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं.

पोस्टर रिलीज होते ही मचा हंगामा

दरअसल, जब से इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है तभी से ये फिल्म सुर्खियों में है. इसके पोस्टर में दो मुख्य किरदार हैं, एक अब्बाजन और एक भाईजान. दोनों ही किरदारों को जिस तरह से पेश किया गया है, उसने विवाद में घी डालने का काम कर दिया है. इन किरादारों के नाम और छवि को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच रहा है.

क्या है फिल्म की कहानी?

अमित जानी की यह फिल्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले के इतिहास और वर्तमान की कड़वी यादों को समेटे हुए है. फिल्म की पटकथा मुख्य रूप से दो बड़े घटनाक्रमों पर आधारित है.

1978 के दंगे- फिल्म में दशकों पुराने संभल के उन दंगों को दिखाया गया है जिसने उस वक्त पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.

2024 का सर्वे विवाद- फिल्म में हाल ही में 24 नवंबर 2024 को संभल की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा और बवाल को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है.

दिग्गज कलाकार निभा रहे हैं अहम भूमिका

फिल्म की स्टार कास्ट काफी मजबूत नजर आ रही है. दिग्गज अभिनेता महेश मांजरेकर इसमें ‘अब्बाजान’ का किरदार निभा रहे हैं, जिसका सीधा संबंध 1978 के दंगों वाली कहानी से है. वहीं, अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर विजय राज ‘भाईजान’ की भूमिका में नजर आएंगे. उनका किरदार 2024 के हालिया घटनाक्रमों और तनाव के इर्द-गिर्द बुना गया है.

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के ‘शाही नखरे’ या सुपरस्टार वाला स्वैग? ‘धुरंधर’ के क्रेडिट सीन ने खोल दिया एक्टर का राज़

अमित जानी का पक्ष- “सच्चाई दिखाना ही मकसद”

विवादों के बीच अमित जानी का कहना है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों की वास्तविकता को दुनिया के सामने लाना है. उनका दावा है कि फिल्म उन राजनीतिक और सामाजिक ताकतों का भी पर्दाफाश करेगी जो इन दंगों के पीछे जिम्मेदार रही हैं.

सोशल मीडिया पर जहां एक पक्ष इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे ‘साहसिक सिनेमा’ करार दे रहा है. अब देखना यह होगा कि फिल्म के ट्रेलर और रिलीज के बाद यह विवाद और कितना गहराता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

17 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

43 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

43 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

60 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago