देश

वायनाड में बाढ़-भूस्खलन से गई 400 से ज्‍यादा जानें, संसद में बोले राहुल गांधी- इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार

Wayanad Landslide News: दक्षिण भारतीय राज्‍य के केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 413 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि 150 से ज्‍यादा लोग अभी भी लापता हैं. इस बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है.

आज राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि वायनाड में भीषण त्रासदी हुई है. वे कुछ दिन पहले अपनी बहन के साथ वायनाड गए थे और इस त्रासदी से उत्पन्न तबाही, दर्द और पीड़ा को उन्होंने अपनी आंखों से प्रत्यक्ष रूप से देखा. उन्होंने कहा, वहां पर पहाड़ का लगभग दो किलोमीटर का हिस्सा पूरा गिर गया है. सैकड़ों लोग मारे गए हैं, और कई लापता हैं. हालांकि अंततः हताहतों की संख्या चार सौ से अधिक होने की आशंका है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

‘पड़ोसी सरकारें भी कर रहीं पीडितों की मदद’

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि वहां पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सेना, एनडीआरफ सहित अन्य कई एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं. कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना की राज्य सरकार भी सहायता कर रही है. सभी लोग वहां के प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. यह देखकर अच्छा लगा कि सभी समुदाय एक साथ आए और मदद की.

लोगों के पुनर्वास के लिए समग्र योजना बने: कांग्रेस नेता

राहुल गांधी ने कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए समग्र योजना बनाने की जरूरत है. केंद्र सरकार एक व्यापक पुनर्वास पैकेज प्रदान करे और साथ ही पीड़ित लोगों के लिए घोषित मुआवजे की राशि को भी बढ़ाए. उन्होंने केंद्र सरकार से वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की.

वायनाड में हुई तबाही का एक दृश्य

‘वायनाडवासियों का साथ देने के लिए पूरे सदन को धन्यवाद’

राहुल गांधी ने इसे बहुत ही भीषण त्रासदी बताते हुए कहा कि यह आपदा इतनी भयावह थी कि कई परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति बचा है. यह बहुत बड़ी त्रासदी है, रेस्क्यू टीम को भी प्रभावित इलाकों में पहुंचने में दिक्कत हो रही है. उन्होंने वायनाड के लोगों का साथ देने के लिए पूरे सदन को भी धन्यवाद कहा.

वायनाड से लोकसभा के सांसद रह चुके हैं राहुल गांधी

आपको बता दें कि राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वे केरल के वायनाड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा का चुनाव जीते थे लेकिन बाद में उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago