खेल

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ रोहित-गंभीर के सामने बड़ी चुनौती, खतरे में 27 साल पुराना रिकॉर्ड

India vs Sri Lanka: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को कोलंबो में खेला जाएगा. पहले दो मैच में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से परेशान टीम इंडिया के सामने एक अनचाहे रिकॉर्ड से बचने की चुनौती होगी, जबकि श्रीलंका एक पुराना दाग मिटाने के इरादे से मैदान में उतरेगा. श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, पहला वनडे टाई हुआ था. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली 10 वनडे सीरीज जीती है, लेकिन अब यह रिकॉर्ड खतरे में है. टीम इंडिया को अगर 27 साल बाद श्रीलंका से सीरीज गंवाने से बचना है, तो भारतीय बल्लेबाजों को अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन करना होगा.

मजबूत बैटिंग लाइन

अप के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक बहुत खराब रहा है, जबकि श्रीलंका ने यह प्रदर्शन अपने प्रमुख गेंदबाजों के बिना किया है. श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. इसलिए टीम इंडिया को जीतना है, तो उसे श्रीलंकाई स्पिनरों पर हावी होना होगा और उनके खिलाफ रन भी बनाने होंगे, जबकि श्रीलंका 27 साल बाद मिले इस मौके को इतनी आसानी से गंवाना नहीं चाहेगा. भारत को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम बार 1997 में वनडे सीरीज में हार मिली थी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 11 वनडे द्विपक्षीय सीरीज खेली गई हैं, जिनमें हर बार भारत को जीत मिली है.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिल रही है. रोहित शर्मा के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ डटकर सामना नहीं कर पा रहा है. अगर भारत को ये मुकाबला जीतना है, तो अन्य बल्लेबाजों को भी मोर्चा संभालना होगा, खासकर मिडिल ऑर्डर को एक या दो अच्छी पार्टनरशिप करनी होगी. उम्मीद यही है कि टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव भी नजर आए.

दूसरी तरफ श्रीलंका के गेंदबाजों ने अब तक कमाल किया है. हालांकि, उनके बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए. वेंडरसे ने दूसरे वनडे में 6 विकेट लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. ऐसे में सीरीज के निर्णायक मैच में वो भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा रहेंगे. वनडे सीरीज का आखिरी मैच दोपहर 2:30 बजे से आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी दिखा रही है दम, पदक जीतने की उम्मीदें बढ़ीं

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago