स्मृति ईरानी और राहुल गांधी. (फोटो: IANS)
भाजपा नेता और अमेठी से पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने एक पॉडकास्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की राजनीति को लेकर बातचीत की है. राहुल गांधी पर अक्सर हमलावर रहने वाली स्मृति ने कहा कि राहुल अब अलग तरह की राजनीति कर रहे हैं.
पॉडकास्ट में वे कहती हैं, ‘वो संसद में टीशर्ट पहन रहे हैं, वो जानते हैं कि उस सफेद टीशर्ट से वो युवा पीढ़ी में क्या संदेश देना चाह रहे हैं. हम इस गलतफहमी में न रहे हैं कि वो कोई भी कदम… वो कदम चाहे आपको अच्छा लगे या बुरा… वो आपको बचकाना लगे, लेकिन वो अब अलग राजनीति कर रहे हैं.’
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के प्रयास से भारत, रूस और यूक्रेन को बातचीत की मेज पर लाने में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है
स्मृति कहती हैं कि राहुल गांधी की राजनीति में बदलाव आया है. उन्हें लगता है कि उन्होंने सफलता हासिल की है. इसी पॉडकास्ट में उन्होंने राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति की आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि इन सबसे राहुल गांधी लोगों से नहीं जुड़ पाए. लोगों ने उनका मजाक उड़ाया. इसलिए वो अब नई तरह की राजनीति कर रहे हैं. जाति की राजनीति कर रहे हैं.
मालूम हो कि स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट पर साल 2019 में राहुल गांधी को हराया था. इसके बाद वो अक्सर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे हमले करते देखी गई हैं. हालांकि 2024 के चुनाव में स्मृति ईरानी को यह सीट पर बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो सकीं और उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा.
इसके बाद जब कुछ कांग्रेस नेताओं ने स्मृति ईरानी को ट्रोल किया था तब राहुल गांधी उनके बचाव में आए थे. उन्होंने स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना उनकी ट्रोलिंग को गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि चुनाव में हार और जीत चलती रहती है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…