देश

‘हम इनको पागल कर देंगे…’ रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला

नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. अपने संबोधन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार पर दबाव बनाए रखना है और कांग्रेस ऐसा लगातार करती रहेगी.

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, ‘हमारा काम बहुत सिंपल है. हम इनको पागल कर देंगे.’ इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दावा किया कि वह रात में ठीक से सो नहीं पाते है. राहुल ने कहा कि इसके पीछे कई वजहें हैं, जिनमें कुछ सामने हैं और कुछ ऐसी हैं जिनका जिक्र सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाता है.

अमित शाह पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए संसद से जुड़े घटनाक्रम पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि एक समय अमित शाह चाणक्य और सरदार पटेल जैसे ऐतिहासिक नेताओं का उदाहरण देते थे, लेकिन अब हालात बदल गया हैं. राहुल के मुताबिक, सत्ता पक्ष पहली बार यह महसूस कर रहा है कि देश में लोग खुलकर अपनी बात रखने लगे हैं.

उन्होंने कहा कि भारत में अभिव्यक्ति की ताकत लगातार बढ़ रही है और इसी वजह से सरकार के सामने नई राजनीतिक चुनौती खड़ी हो रही है.

RSS और बड़े कारोबारियों को लेकर आरोप

अपने भाषण में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि बड़े पूंजीपतियों ने RSS पर प्रभाव कायम कर लिया है. राहुल गांधी ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि RSS अब पहले जैसा संगठन नहीं रह गया है.

राहुल ने कहा कि RSS का इस्तेमाल बड़े कारोबारी हितों के लिए किया जा रहा है और आज यह संगठन कथित तौर पर अडानी के हितों का हथियार बन गया है. हालांकि, ये राहुल गांधी के राजनीतिक आरोप और उनकी ओर से रखा गया दावा हैं.

ये भी पढ़ें: भोपाल के तालाब में दिखा देशभक्ति का अनूठा रंग, पानी की लहरों के बीच सीएम मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago