दुनिया

पुतिन से मिलने के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिलाया फोन, कहा- वार्ता बहुत अच्छी रही

अलास्का में ‘रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति’ विषय पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन लौट आए. डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी.

यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट कर कहा कि अलास्का में एक शानदार और बेहद सफल दिन रहा. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक बहुत अच्छी रही. इसके बाद उन्होंने देर रात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और नाटो के महासचिव सहित विभिन्न यूरोपीय नेताओं के साथ फोन पर बातचीत की. फोन कॉल पर भी वार्ता बहुत अच्छी रही.

रूस और यूक्रेन समाप्त  के लिए शांति समझौते

उन्होंने आगे कहा कि सभी ने यह तय किया कि रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे एक शांति समझौते पर पहुंचना है, जिससे युद्ध समाप्त हो जाएगा, क्योंकि युद्धविराम समझौता अक्सर टिक नहीं पाता है. राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार दोपहर को वाशिंगटन डीसी आएंगे. अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक और बैठक तय करेंगे. इससे लाखों लोगों की जान बच सकती है. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.

पुतिन ने ट्रंप का पड़ोसी के रूप में किया स्वागत

अलास्का में ट्रंप से मुलाकात के बाद व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “हमारी बातचीत रचनात्मक और परस्पर सम्मान के माहौल में हुई. उन्होंने ट्रंप का एक पड़ोसी के रूप में स्वागत किया और उनके साथ बहुत अच्छे सीधे संपर्क स्थापित किए.”

रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने कहा, “मैं ट्रंप को साथ मिलकर काम करने और बातचीत में एक दोस्ताना और भरोसेमंद माहौल बनाए रखने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. खास बात यह है कि दोनों पक्ष परिणाम हासिल करने के लिए दृढ़ थे. हमारी बातचीत सकारात्मक रही.”

पुतिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप से सहमत हूं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. हम इस पर काम करने के लिए तैयार हैं. लेकिन, युद्ध तभी समाप्त हो सकता है जब रूस की सभी जायज चिंताओं पर विचार किया जाए और संघर्ष की सभी मूल जड़ों पर ध्यान दिया जाए.”

ये भी पढ़ें:Alaska Summit: पुतिन का बड़ा बयान- जब से ट्रंप सत्ता में आए रूस-अमेरिका का द्विपक्षीय व्यापार 20% बढ़ा, आगे और सहयोग की पेशकश

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

2 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

17 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

26 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

32 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

35 minutes ago