देश

दुनिया में तेजी से बढ़े मुंबई और दिल्ली में लग्जरी मकानों के दाम, अमेरिकी शहरों को छोड़ा पीछे, टॉप-5 में हुए शामिल

भारत की अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे यहां के लोगों की जीवनशैली भी लग्जरी होते जा रही है. अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का असर सभी सेक्टरों में देखा जा रहा है. यहां तक की देश के मेट्रो सिटीज से लेकर अन्य शहरों में भी प्रॉपर्टी की कीमतों में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, साल की पहली तिमाही में देश के दो मेट्रो शहरों दिल्ली और मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने दुनिया के कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है.

मुंबई और दिल्ली ने मारी बाजी

नाइट फ्रैंक की प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स क्यू1 2024 की इस रिपोर्ट में मुंबई और दिल्ली लग्जरी मकानों के दाम बढ़ने के मामले में दुनिया के टॉप-5 शहरों में शामिल हो गए हैं. भारत के इन दो शहरों में प्रापर्टी के रेट तेजी से बढ़े हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल जनवरी से मार्च के बीच सालाना आधार पर देश की आर्थिक राजधानी मुबंई में प्रॉपर्टी के दामों में करीब 11.5 फीसदी की तेजी देखी गई. वहीं बात करें देश की राजधानी दिल्ली में लक्जरी घरों की कीमतों की तो यहां इनकी कीमत में सालाना आधार पर 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

दुनिया के टॉप-5 शहरों में शामिल ये दोनों शहर बीते साल टॉप-10 में थे, हालांकि ये टॉप-5 में नहीं थे. सबसे बड़ी बात जो इस रिपोर्ट में है वो ये कि दुनिया के सबसे अमीर देश अमेरिका का एक भी शहर टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया. वहीं टॉप 10 में लास एंजिलिस 9वें स्थान पर है.

इसे भी पढ़ें: देश के दो मेट्रो शहरों दिल्ली और मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने दुनिया के कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है.

कितने बढ़े लग्जरी मकानों के दाम

इस साल जनवरी-मार्च की तिमाही के लिए नाइट फ्रैंक की ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स’ में दुनिया के टॉप- 44 शहरों को शामिल किया गया. वहीं इसके मुताबिक, मुंबई के सबसे अच्छे प्राइम लोकेशन पर मकानों के दामों में औसतन 11.5% की बढ़ोतरी देखी गई. ऐसे में यह शहर इस रैंकिंग में छठे पायदान पर आ पहुंचा. जबकि दिल्ली में लग्जरी घरों के दामों में 10.5% की बढ़ोतरी हुई है और यह 7वें स्थान से पांचवें पर आ गया है. इस सूची में बेंगलुरु 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 16वें पायदान से 17वें पर आ पहुंचा है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

9 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

40 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago