Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
Delhi-NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. दोपहर से यहां घने बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बिजली कड़क रही है. मौसम विभाग ने भी राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में बारिश को लेकर भविष्यवाणी की थी. बता दें कि दिल्ली में बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. पूरे क्षेत्र में 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी.
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह लगातार चौथा दिन था, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था. मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति थी. हालांकि, शुक्रवार को हुई तेज हवा के साथ बारिश से बढ़ती गर्मी पर थोड़ा सा ब्रेक लगा है.
बता दें कि बिपरजॉय तूफान गुरुवार रात 11.30 बजे गुजरात के तटीय इलाके से टकराया, जिसके बाद इलाके में बारिश ने तबाही मचा दी. इस तूफान की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. राज्य के मांडवी और जखाऊ समेत सौराष्ट्र और कच्छ के ज्यादातार हिस्सों में इस वक्त तेज बारिश हो रही है. वहीं बिपरजॉय तूफान ने 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपना रूख राजस्थान की और कर लिया है. राजस्थान के भी कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की वजह बिपरजॉय ही है.
राजस्थान के जालोर और बाड़मेर जिले में खूब बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कुछ स्थानों पर 60-70 मिलीमीटर बारिश हुई है और आज भी इन दोनों जिलों और इनके आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है. अधिकारी ने बताया कि जालोर में आज सुबह तक 69 मिमी बारिश हो चुकी है और बारिश जारी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को डेली बुलेटिन में कहा कि 16 जून को राजस्थान और गुजरात में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है . राजस्थान और गुजरात में साइक्लोन बिपरजॉय के कारण तेज बारिश होगी. इसे लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट (Red Alert) भी जारी किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…